Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: 'ओवैसी में जिन्ना का जिन्न', AIMIM नेता पर क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह?

    Updated: Sat, 25 May 2024 04:09 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को असदुद्दीन ओवैसी को अपने निशाने पर लिया। छठे चरण के मतदान के बीच गिरिराज सिंह के बयान ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर साधा निशाना। (फोटो- एएनआई)
    लोकसभा चुनाव 2024: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर साधा निशाना। (फोटो- एएनआई)

    एएनआई, पटना। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने शनिवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता ‎असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में ओवैसी का विरोध होना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: चार जून को किसके पक्ष में आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे? पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बता दिया

    क्या बोले गिरिराज सिंह?

    गिरिराज सिंह ने कहा कि 'ओवैसी देश के वो नेता हैं, जो भारत को 1947 की स्थिति में लाना चाहते हैं। ओवैसी के अंदर जिन्ना का जिन्न है। ओवैसी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत में भी उपस्थित नहीं होते हैं। जिनका भाई 15 मिनट में भारत को साफ करने की बात कहता है। ऐसे ओवैसी का बिहार में विरोध होना चाहिए।'

    'बिहार और देश में मोदी लहर'

    गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि कहा, "बिहार और देश में मोदी लहर है। इस लहर में बिहार में 'लालू-राहुल' सब साफ हो जाएंगे। चार तारीख को बाप-बेटा पटकनी खाकर किसी मस्जिद में पड़े रहेंगे।"

    कहां-कितने फीसदी हुआ मतदान?

    छठे चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर तीन बजे तक गोपालगंज में 41.51, पश्चिम चंपारण में 47.31, पूर्वी चंपारण में 46.71, महराजगंज में 42.47, वाल्मीकिनगर में 47.49, वैशाली में 48.94, शिवहर में 48.19 और सिवान में 39.81 फीसदी मतदान हुआ है। तीन बजे तक पूरे बिहार में कुल 45.21 फीसदी मतदान हुआ है।

    यह भी पढ़ें: 'मैं केवल सांसद नहीं...', पीएम मोदी ने काशी के दो हजार लोगों को लिखा पत्र, की ये खास अपील

    खबरें और भी