विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की नई रणनीति आई सामने, क्या ऐसे साध पाएंगे समीकरण? देखें अहम आंकड़े

Published: Tue, 26 Mar 2024 06:15 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को छह लोकसभा सीटों ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव की भाजपा और कांग्रेस अंचलवार समीकरण बनाने मे जुटे।
लोकसभा चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव की भाजपा और कांग्रेस अंचलवार समीकरण बनाने मे जुटे।

शशिकांत तिवारी, भोपाल। मध्य प्रदेश में सभी दल अंचलवार लोकसभा चुनाव का समीकरण बनाने में जुट चुके हैं। हर अंचल का विश्लेषण पर्टियां कर रही हैं। उसी के आधार पर अगली रणनीति तय करने में जुटी हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में सिर्फ एक अंचल को छोड़ दें तो बाकी सभी अंचलों में तस्वीर कांग्रेस की चिंता बढ़ाने वाली थी।

2019 लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पार्टी को 29 में से सिर्फ एक सीट छिंदवाड़ा में सफलता मिली थी। वहीं 28 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था। 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ गुना और छिंदवाड़ा सीटें ही जीत सकी थी। भाजपा ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

कैसा रहा भाजपा-कांग्रेस का प्रदर्शन?

मध्य प्रदेश के सभी अंचलों में सबसे अधिक ग्वालियर-चबंल अंचल में कांग्रेस को मत मिले थे। यहां कांग्रेस 38.53 फीसदी मत हासिल करने में सफल रही। वहीं भाजपा को कांग्रेस से 12.97 फीसदी अधिक मत मिले थे। उधर, मध्य भारत अंचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच सबसे अधिक 33.81 फीसदी मतों का अंतर रहा है। जबकि 2014 में यह आंकड़ा 32.6 प्रतिशत रहा है। 2019 लोकसभा चुनाव में महाकोशल अंचल में दोनों दलों के बीच मतों का अंतर 15.4 फीसदी रहा था। 2014 में इसी अंचल में यह अंतर 6.7 फीसदी का था।

2014 में कैसी थी कांग्रेस की ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में स्थिति?

2014 लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की बाकी अंचलों के मुकाबले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में स्थिति ठीक थी। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मतों का अंतर सिर्फ सात फीसदी का था। पिछले चुनाव में बुंदेलखंड अंचल में भाजपा कांग्रेस के मुकाबले अधिक मत हासिल करने में कामयाब रही। 2014 लोकसभा में भाजपा को कांग्रेस से 22.9 फीसदी और 2019 में 32.9 फीसदी अधिक मत मिले थे।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की 22 सीटों पर इन दलों ने साफ की प्रत्याशियों की तस्वीर, देखें किसके सामने कौन, कब-कहां होगा मतदान

                                  2019 लोकसभा चुनाव के आंकड़े

अंचल
भाजपा
कांग्रेस
अंतर
मालवा-निमाड़ 58.44 37.32 21.12
महाकोशल 52.69 37.29 15.4
विंध्य 56.32 29.55 26.82
ग्वालियर-चंबल 51.50 38-53 12.97
बुंदेलखंड 62.18 29.28 32.9
मध्य भारत 64.66 30.85 33.81

                                2014 लोकसभा चुनाव के आंकड़े

अंचल
भाजपा
कांग्रेस
अंतर
मालवा-निमाड़ 57.89 35.40 22.49
महाकोशल 46.74 39.97 6.77
विंध्य 47.54 33.22 14.22
ग्वालियर-चंबल 45.59 38.26 7.33
बुंदेलखंड 54.96 32 22.96
मध्य भारत 63 30.4 32.6
नोट:- आंकड़े प्रतिशत में हैं

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की वो सीट... जहां शरद यादव ने तोड़ा था कांग्रेस का तिलिस्म, राजनीति में दिग्गज नेता का हुआ उदय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।