यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ये हैं लोकसभा चुनाव का सबसे रईस प्रत्याशी! 5785 करोड़ रुपये घोषित की संपत्ति; जानिए कहां से लड़ रहे चुनाव
Lok Sabha Election 2024 तेलुगु देशम पार्टी ने गुंटूर लोकसभा सीट से पी. चंद्रशेखर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। चुनावी हलफनामे में चंद्रशेखर ने अपनी ...और पढ़ें

पीटीआई, अमरावती। आंध्र प्रदेश की गुंटूर लोकसभा सीट से तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के उम्मीदवार पी. चंद्रशेखर इस बार के चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार बन गए हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपने पास 5785 करोड़ रुपये की पारिवारिक संपत्ति होने की घोषणा की है।
इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ पहले चरण में लगभग 717 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवारों की सूची में शीर्ष पर थे। चंद्र शेखर के हलफनामे के अनुसार, उनकी व्यक्तिगत संपत्ति 2448.72 करोड़, पत्नी की तकरीबन 2343.78 करोड़ व बच्चों की संपत्ति तकरीबन एक हजार करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें: केरल में कांग्रेस और माकपा में वर्चस्व की जंग, लड़ाई अब चरित्र हनन तक पहुंची
1138 करोड़ की देनदारी भी है
परिवार पर लाइन ऑफ क्रेडिट के रूप में अमेरिका की जेपी मार्गन चेस बैंक की 1138 करोड़ की देनदारी है। आंध्र प्रदेश के बुर्रिपालेम गांव से जान्स हॉप¨कस विश्वविद्यालय, सिनाई अस्पताल में चिकित्सक शिक्षक और यूवर्ल्ड (ऑनलाइन शिक्षण और अध्ययन संसाधन मंच) की स्थापना तक चंद्र शेखर का सफर लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा है।
तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू के बेटे लोकेश के पास 543 करोड़ रुपये की संपत्ति
तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने पारिवारिक संपत्ति तकरीबन 542.7 करोड़ रुपये घोषित की है। लोकेश आंध्र प्रदेश की मंगलागिरी सीट से विधानसभा चुनाव मैदान हैं। यहां उनका मुकाबला वाईएसआर कांग्रेस उम्मीदवार एम.लावण्या से है।
खबरें और भी
इतनी है चल-अचल संपत्ति
2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पारिवारिक संपत्ति 373.63 करोड़ रुपये घोषित की थी। हलफनामे के अनुसार, उनके पास 314.68 करोड़ की चल और 92.31 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी ब्राह्मणी के पास 45.06 करोड़ की चल और 35.59 करोड़ की अचल संपत्ति है।