विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2019 के 35 महारथी, किसी ने आठ तो किसी ने पांच बार जीता लोकसभा चुनाव, कई चेहरे इस बार भी मैदान में

Published: Sun, 26 May 2024 01:46 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 26 May 2024 02:28 PM (GMT+05:30)

Lok Sabha Election 2024 2019 लोकसभा चुनाव में 35 नेताओं ने सबसे अधिक बार जीत का रिकॉर्ड बनाया था। कोई ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: 2019 में जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले नेता।
लोकसभा चुनाव 2024: 2019 में जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले नेता।

HighLights

  1. पांच बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
  2. छह बार के सांसद हैं पूर्वी चंपारण से भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है। कई बड़े चेहरे और दिग्गजों की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर लगी है। अभी तक छह चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। सिर्फ एक चरण का मतदान बाकी है। चार जून को देश की 543 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। आज बात उन नेताओं की करेंगे, जिन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक बार चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया।

यह भी पढ़ें: 42 साल में पहली बार, चुनावी मंच से गायब कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व सीएम ने क्यों बनाई दूरी?

दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव में 35 सांसद ऐसे थे, जो चार बार से अधिक संसदीय चुनाव जीत चुके हैं। इनमें दो सदस्य आठ बार, चार ने सात बार, 12 सदस्य छह बार और 17 सदस्य पांच बार लोकसभा का चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बना चुके हैं।

मेनका और संतोष गंगवार ने आठवीं बार दर्ज की थी जीत

उत्तर प्रदेश के बरेली से सांसद संतोष गंगवार ने 2019 में आठवीं बार लोकसभा का चुनाव जीता था। हालांकि इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। सुल्तानपुर से मौजूदा सांसद मेनका गांधी ने भी पिछले साल आठवीं पर लोकसभा चुनाव जीता था। इसी सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ रही हैं।

इन दिग्गजों ने सात बार जीता चुनाव

केरल के मवेलिक्कारा से सांसद सुरेश कोडिकुनिल, दादरा एवं नगर हवेली के मोहन एस. धेलकर, दिवंगत मुलायम सिंह यादव, टीकमगढ़ से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने 2019 में सातवीं बार लोकसभा चुनाव जीता था। सुरेश कोडिकुनिल और वीरेंद्र कुमार इस बार भी चुनाव मैदान में हैं।

छह बार चुनाव जीतने वाले चेहरे

2019 में 12 प्रत्याशियों ने छठवीं बार लोकसभा चुनाव जीता था। बिहार के पूर्वी चंपारण से सांसद राधामोहन सिंह, महाराजगंज से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, नंद कुमार सिंह चौहान, अनंत कुमार हेगड़े, भर्तहरि मेहताब, मनसुख भाई वसावा, तंजावुर से सांसद एसएस पलानीमणिक्कम, चामनगर से सांसद रहे वी श्रीनिवास प्रसाद, पेरुम्बुदूर से सांसद थालिक्कोट्टई राजुथेवर बालू, कर्नाटक के बीजापुर से सांसद रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी, मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और यूपी की कैसरगंज से सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने छठवीं बार चुनाव जीता था।

इस चुनाव में फग्गन सिंह कुलस्ते, राधा मोहन सिंह, पंकज चौधरी, भर्तृहरि महताब, मनसुख भाई वसावा और रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी चुनाव मैदान में हैं।

पांच बार चुनाव जीत चुके ये नेता

सुदीप बंदोपाध्याय, गंगासंद्रा सिद्दप्पा बसवराज, ए.राजा, सोनिया गांधी, भावना गवली, राव साहेब दादाराव दानवे, निहाल चंद चौहान, जय प्रकाश, प्रहलाद सिंह पटेल, श्रीपद येसो नाइक, जुएल ओराम, अधीर रंजन चौधरी, शफीकुर्रहमान बर्क, राम कृपाल यादव, भानु प्रताप सिंह वर्मा, राव इंद्रजीत सिंह और साक्षी महाराज ने 2019 में पांचवीं बार जीत दर्ज की थी। इनमें से कई चेहरे इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: छठे चरण में सबसे कम हुई वोटिंग, यहां देखें हर चरण का आंकड़ा, आपके प्रदेश में कितना हुआ मतदान?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।