यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने घोषित की इतनी संपत्ति, उनके पास 14 गायें और 12 भैंसें भी
Lok Sabha Election 2024 केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान हलफनामे में उन्होंने अपनी ...और पढ़ें

पीटीआई, पटना। बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने अपने हलफनामे में कुल 15.45 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति घोषित की है। उनकी पत्नी के पास 2.47 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सोमवार को नित्यानंद राय ने अपना नामांकन दाखिल किया था। बता दें कि 13 मई को चौथे चरण में बिहार की उजियारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगुसराय और मुंगेर लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।
हलफनामे के मुताबिक, नित्यानंद राय की चल संपत्ति 5.52 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति का मूल्य 9.92 करोड़ रुपये है। उनकी पत्नी की चल संपत्ति 42.9 लाख रुपये और अचल संपत्ति 2.04 करोड़ रुपये है। नित्यानंद राय के पास 3.25 लाख और पत्नी के पास 1.35 लाख रुपये की नकदी है।
यह भी पढ़ें: 'अमेठी से हार सकते हैं तो वायनाड से क्यों नहीं' पढ़ें राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं एनी राजा का इंटरव्यू
2,704 शीशम, 1,831 महोगनी और 105 आम के पेड़ भी
नित्यानंद राय के पास चार बैंक खाते और 13.20 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। पत्नी के पास एक बैंक खाता और 21.60 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 1.23 लाख रुपये के चांदी के आभूषण हैं। राय की अचल संपत्ति में 2,704 शीशम, 1,831 महोगनी और 105 आम और लीची के पेड़ों वाली पैतृक संपत्ति भी शामिल है।
राय के पास 14 गायें और 12 भैंसें भी
नित्यानंद राय डेयरी फार्मिंग भी करते हैं और उनके पास 14 गायें और 12 भैंसें हैं। नित्यानंद राय के सामने राजद ने आलोक मेहता को टिकट दिया है।
दो बार जीत चुके लोकसभा चुनाव
नित्यानंद राय ने उजियारपुर से 2014 और 2019 में आम चुनाव जीत चुके हैं। इससे पहले वे 2000, 2005 और 2010 में हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा, 2016 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राय ने भाजपा बिहार अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था।

