Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हम राम-राम भी कहते और आतंकियों का राम नाम सत्य भी करते हैं', राजस्थान में बोले योगी आदित्यनाथ

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 12:31 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कांग्रेस को खुद एक ...और पढ़ें

    Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)
    Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, जयपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस खुद एक समस्या है। कांग्रेस नहीं चाहती है कि देश की समस्याओं का समाधान हो। कांग्रेस गरीबों को भूखा मारती और आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी। हम राम-राम भी कहते हैं और आतंकियों का राम नाम सत्य भी करते हैं।

    नया भारत... सुरक्षा करना जानता है

    उन्होंने कहा कि यह नया भारत है अपने नागरिकों और देश की सीमा की सुरक्षा करना जानता है। देश की सीमााएं सुरक्षित है। अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करता है तो केवल राजस्थान में राम-राम ही नहीं, बल्कि आतंकवादियों का राम नाम सत्य कर देते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया आतंकवाद को बोझ मान रही है, लेकिन कांग्रेस अपने समय में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी।

    चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

    मीडिया रिपोर्टस कहती है कि पाकिस्तान में चुन चुनकर आतंकवादी मारे जा रहे हैं। आतंकवाद को प्रश्रय देने से देश डरते हैं। सोचते हैं कि ऐसा किया तो भारत की ओर से एयर स्ट्राइक हो जाएगी।

    10 साल पहले की कल्पना अब साकार हुई

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 18वीं लोकसभा का ऐसा चुनाव हो रहा है,जिसका परिणाम पहले से तय है। पूरा देश कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार । यह अचानक नहीं हुआ है । यह भारतीय समाज की अभिव्यक्ति है। दस साल पहले की कल्पना अब साकार हुई है।

    देश में कानून का राज

    दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भरतपुर संसदीय क्षेत्र के हैलना, दौसा के लालसोट और सीकर के रींगस भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में आज स्वच्छता का वातावरण है। नक्सलवाद, आतंकवाद, कश्मीर में पत्थरबाजी खत्म हो गई है। कानून का राज कैसा हो, यह भाजपा ने सुनिश्चित किया है।

    खबरें और भी

    अब यूपी में बम-बम होता है

    केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन गया है। पहले उत्तर प्रदेश में बमबाजी होती थी, लेकिन अब बम-बम होता है। कांग्रेस के वक्त कर्फ्यू लगते थे। कर्फ्यू उनके डीएनए में है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद उत्तर प्रदेश में सात साल से दंगा नहीं हुआ है। धूमधाम से कावड़ निकलती है। बेटियां-व्यापारी सुरक्षित है।

    योगी ने कहा कि हमारे काम की शुरूआत राम और कृष्ण से होती है। उन्होंने कहा कि भरतपुर ब्रज मंडल का भाग है। मथुरा, वृंदावन, गोकुल है लेकिन कांग्रेस कहती है कि श्रीकृष्ण तो हुए ही नहीं हैं। भगवान कृष्ण का इतना बड़ा अपमान किया है। कांग्रेस के लोग हमारे इतिहास और विरासत पर ही प्रश्न खड़ा करने का प्रयास करते हैं।

    दुनिया भारत का गुणगान करती है

    कांग्रेस के लोग करते हैं कि भगवान राम हुए ही नहीं । अगर सड़ी गली व्यवस्था को ले चलने वाली कांग्रेस का समर्थन किया होता तो न सुरक्षा होती और न ही गरीब का कल्याण होता और न ही राम मंदिर बन पाता। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत पहचान को मोहताज था, लेकिन अब दुनिया भारत का गुणगान करती है।

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की इस सीट पर कांग्रेस के सामने कार्यकर्ताओं का संकट! जानिए क्यों आई ऐसी नौबत?

    यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में भाजपा का 'यूपी फॉर्मूला', जानिए कौन हैं मोदी के 'नवरत्न', क्यों खेला इन दलों पर सियासी दांव?