Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Result 2024: मध्य प्रदेश में सफाए के बाद कांग्रेस में सिर फुटव्वल, जीतू पटवारी-कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की घेराबंदी, प्रदेश नेतृत्व पर उठ रहे सवाल

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 10:51 AM (IST)

    Lok Sabha Election Result 2024 पिछले साल मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इस लोकसभा चुनाव में तो मध्य प्रदेश ...और पढ़ें

    Lok Sabha Chunav 2024: जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर उठ रहे सवाल।
    Lok Sabha Chunav 2024: जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर उठ रहे सवाल।

    HighLights

    1. छह माह में दो बड़ी हार के बाद पार्टी में अफरातफरी।
    2. नेताओं के एक वर्ग ने संगठन की समीक्षा की मांग उठाई।
    3. जीतू पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा की मांग।

    जागरण ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में छह महीने के भीतर कांग्रेस की दो बड़ी हार के बाद पार्टी में अफरातफरी और सिर फुटव्वल की स्थिति है। विधानसभा चुनाव में करारी हार का दर्द कम भी नहीं हुआ था और लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदेश में सफाया हो गया। यह स्थिति तब है जब भाजपा शासित दूसरे राज्यों में कांग्रेस और आइएनडीआइ गठबंधन को उम्मीद से अच्छे परिणाम मिले।

    ऐसे में शांत बैठे पार्टी के बड़े नेता अब खुलकर प्रदेश नेतृत्व के विरोध में उतर आए हैं। सबसे अधिक घेराबंदी पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व दिग्विजय सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की हो रही है। कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विधानसभा चुनाव हारी और जब पार्टी में जान फूंकने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व ने जीतू को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी तो उनके कार्यकाल में तीन विधायक सहित कई बड़े नेता उन पर आरोप मढ़कर भाजपा में चले गए।

    जीतू पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा की मांग

    अब कांग्रेस नेताओं का बड़ा वर्ग जीतू पटवारी, कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को हार का जिम्मेदार बताते हुए आरोपों की बौछार कर रहा है तो दूसरा वर्ग राष्ट्रीय नेतृत्व से संगठन की समीक्षा की मांग कर रहा है।

    चुरहट से विधायक और विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल’ ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि जीतू पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा होनी चाहिए कि उनके कार्यकाल में बड़ी संख्या में नेताओं ने पार्टी क्यों छोड़ी।

    खबरें और भी

    कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके दामोदर यादव ने भी जीतू पटवारी पर के सिर पर हार का ठीकरा फोड़ा है।

    क्या बोले जीतू पटवारी

    अजय सिंह ‘राहुल’ ने ऐसा नहीं कहा है। मेरी इस संबंध में उनसे फोन पर भी बात हुई है। यदि कहा भी है तो वे बड़े भाई हैं। समीक्षा कर हार का कारण जानेंगे और सुधार करेंगे। मेरे तरीके पर किसी नेता ने आपत्ति नहीं ली। दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं की। जो छोड़कर गए हैं, उन्होंने भी बुराई नहीं की। - जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, मध्य प्रदेश

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Result 2024: बंगाल में बीजेपी को क्यों मिलीं सिर्फ 12 सीटें? जानिए कहां हुई थी बड़ी गलती, नहीं कर पाई ये काम