Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Result 2024: एमपी में क्यों नहीं खुल पाया कांग्रेस का खाता, क्या रहे इसके कारण; जानिए बीजेपी ने किस रणनीति पर किया काम?

    Updated: Sat, 08 Jun 2024 04:50 PM (IST)

    Lok Sabha Election Result 2024 अंदरूनी कलह से जूझ रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बार छिंदवाड़ा सीट पर बहुत मेहनत नहीं की। राहुल गांधी और प्रियंका ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election Result 2024: शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव की जोड़ी ने दिलाई जीत।
    Lok Sabha Election Result 2024: शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव की जोड़ी ने दिलाई जीत।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। इस बार का लोकसभा चुनाव परिणाम चौंकाने वाला रहा। कई राज्यों में बीजेपी क्लीन स्वीप की स्थिति में रही। बीजेपी ने मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली में सारी की सारी सीटों पर जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ में सिर्फ एक सीट कांग्रेस को मिली। 11 में से 10 सीटों पर बीजेपी का परचम रहा।

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया। बीजेपी ने सभी 29 सीटें जीत लीं। इससे पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस का कभी सूपड़ा साफ नहीं हुआ था। आखिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक भी सीट नहीं ​जीत पाई, इसके क्या कारण रहे? बीजेपी ने बीजेपी ने जो बिसात बिछाई, उसमें कांग्रेस पूरी तरह कैसे चित हो गई?

    शिव-मोहन की जोड़ी पर था दारोमदार

    बीजेपी के बड़े नेताओं के कंधे पर जीत को लेकर पूरा दारोमदार था। खासतौर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम मोहन यादव के ऊपर। बीजेपी संगठन ने पांचवीं बार शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री नहीं बनाकर उन पर लोकसभा चुनाव की सारी जिम्मेदारी दी। उन्होंने पूरी ताकत के साथ प्रचार किया। खुद विदिशा लोकसभा सीट से 8 लाख के बड़े अंतर से जीते, साथ ही पार्टी को भी प्रदेश में बंपर जीत दिलाई।

    पहली बार सीएन बने मोहन यादव के लिए थी अग्नि परीक्षा

    मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव के लिए यह चुनाव किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं था। उन्होंने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। इस दौरान उन्होंने 185 विधानसभाओं में ताबड़तोड़ 142 रैलियां और 56 रोड शो किया। वे इस परीक्षा में पूरी तरह खरे उतरे। बीजेपी ने 29 में से सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Result 2024: चुनाव परिणाम के बाद राजस्थान BJP में आपसी खींचतान, मंत्री हरलाल खर्रा ने बताया- क्यों रहा पार्टी का प्रदर्शन खराब

    अर्ध पन्ना प्रमुख पर बूथ लेवल की जिम्मेदारी

    मध्य प्रदेश में बंपर जीत के लिए बीजेपी ने अर्ध पन्ना प्रमुख बनाए। इससे पहले पार्टी पन्ना प्रमुख बनाती थी। वोटर लिस्ट के एक पन्ने पर 35 मतदाताओं के नाम होते हैं। जिसकी जिम्मेदारी पार्टी किसी एक कार्यकर्ता को सौंपती है। इसे पन्ना प्रमुख कहते हैं। लेकिन इस बार बीजेपी ने रणनीति में बदलाव करते हुए अर्ध पन्ना प्रमुख बनाए इसमें अब आधे पन्ने के हिसाब से एक कार्यकर्ता के पास 15-17 वोटर की जिम्मेदारी थी।

    कांग्रेस की अंदरूनी कलह, प्रचार से दूर रहे प्रियंका-राहुल

    विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। प्रदेश की कमान जीतू पटवारी को दी। इसके बाद चार कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हो गए। अटकलें लगाई जाने लगीं कि कमलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ ने इस बार छिंदवाड़ा सीट पर बहुत मेहनत नहीं की। ना ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे स्टार प्रचारकों ने इस सीट पर चुनाव प्रचार किया। नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस के हाथ से छिंदवाड़ा भी निकल गया। पूर्व सीएम के बेटे नकुल नाथ इस सीट से हार गए। वहीं, कांग्रेस दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी राजगढ़ से चुनाव हार गए।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Result 2024: मध्य प्रदेश में सफाए के बाद कांग्रेस में सिर फुटव्वल, जीतू पटवारी-कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की घेराबंदी, प्रदेश नेतृत्व पर उठ रहे सवाल