Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की इस सीट पर वकील vs वकील की जंग, 15 लाख मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

    Updated: Mon, 20 May 2024 05:12 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 नई दिल्ली लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट द ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: बांसुरी स्वराज और सोमनाथ भारती। (फाइल फोटो)
    लोकसभा चुनाव 2024: बांसुरी स्वराज और सोमनाथ भारती। (फाइल फोटो)

    अजय राय, जागरण, नई दिल्ली। दिल्ली के सात लोकसभा क्षेत्रों में एक नई दिल्ली सीट बेहद महत्वपूर्ण है। यह निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 1951 में अस्तित्व में आया था, यानी दिल्ली का सबसे पुराना लोकसभा क्षेत्र हैं। यहीं पर राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट, उच्चतम न्यायालय जैसी महत्वपूर्ण इमारतें हैं। राष्ट्रीय भवन संग्रहालय, अमृत उद्यान जैसे दर्शनीय स्थल भी यहीं हैं।

    यह भी पढ़ें: 'सभी को रोजी-रोटी का जुगाड़ जरूरी', नवजोत सिंह सिद्धू के सवाल पर यह क्यों बोले पूर्व सीएम चन्नी?

    दिल्ली विश्वविद्यालय का साउथ कैंपस, दिल्ली हवाई अड्डा भी इसी लोस क्षेत्र में आता है। यहां से भाजपा और आईएनडीआई गठबंधन के तहत आप के प्रत्याशी में सीधा मुकाबला है। दोनों ही दलों के प्रत्याशी वकील हैं और इन के भविष्य का फैसला नई दिल्ली लोस क्षेत्र के मध्य वर्ग के हाथों में है, क्योंकि इस क्षेत्र इनकी बड़ी आबादी है। 25 मई को करीब 15 लाख मतदाता अपना सांसद चुनेंगे।

    भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज

    मजबूत पक्ष: विदेश मंत्री रहीं दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज की पुत्री और पेशे से वकील हैं। उनका चुनाव अभियान शानदार रहा है और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के साथ चुनाव मैदान में हैं।

    कमजोर पक्ष: पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं, वह भी लोकसभा चुनाव।

    आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती

    मजबूत पक्ष: इसी लोकसभा के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक चुने गए हैं और दिल्ली में सत्ताधारी दल के बड़े नेता और पेशे से वकील हैं।

    कमजोर पक्ष: आम आदमी पार्टी में स्टार प्रचारकों की कमी।

    राष्ट्रपति मुर्मू भी हैं यहां से मतदाता

    यहां के मतदाताओं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गांधी परिवार से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और उनके पति राबर्ट वाड्रा हैं। इसके अलावा लगभग सभी वोटर शहरी क्षेत्र से मध्य और उच्च वर्ग के हैं।

    यह भी पढ़ें: हरसिमरत कौर की परीक्षा: गठबंधन टूटा; अपने नाराज, कैसे बचेगा बादल परिवार का गढ़?

    खबरें और भी