यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: 'कहीं लू के थपेड़े तो कहीं होगी राहत की बौछार', आज जिन 11 राज्यों में मतदान, वहां कैसा रहेगा मौसम का हाल?
Lok Sabha Election 2024 सात मई यानी आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकांश चुनाव वाले क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेग ...और पढ़ें

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। सात मई यानी आज 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान है। भीषण गर्मी के बीच इस बार लोकसभा चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की 10, बिहार की पांच, गुजरात की 25 और महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों समेत कुल 93 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मंगलवार को वोटिंग है। आइए जानते हैं कि सात मई को आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम...
चुनाव आयोग ने की आईएमडी के साथ बैठक
तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शीर्ष विशेषज्ञों, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन एजेंसियों के साथ बैठक की। आईएमडी के मुताबिक सात मई को मतदान वाले 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मौसम की स्थिति सामान्य रहेगी।
यूपी में तेज रफ्तार से चल सकती हवाएं
सात मई को मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा तटीय गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना जताई है।
यहां रहेगी लू की स्थिति
उधर, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ और आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर 45 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान आज, आपके यहां कितने बजे तक होगी वोटिंग? बूथ पर होंगे ये खास इंतजाम
इन इलाकों में तूफान आने की संभावना
पश्चिम बंगाल के गंगा तटवर्ती इलाकों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ तूफान आने की संभावना है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाओं और ओलावृष्टि हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, ओडिशा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
यहां सामान्य रहेगी स्थित
पूर्व उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की जिन सीटों पर चुनाव होना है, वहां के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। बिहार में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। छत्तीसगढ़, असम और गुजरात के कुछ इलाकों को मौसम विभाग ने निगरानी में रखा है। इसके अलावा महाराष्ट्र के कुछ इलाकों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।