Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: किसका घमंड तोड़ना चाहते हैं केजरीवाल, संबित पात्रा को क्यों हो रहा पछतावा? पढ़ें दिनभर की चुनावी हलचल

    Updated: Tue, 21 May 2024 08:22 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 देशभर में छठे चरण के चुनाव का पारा चढ़ने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में जनसभा की। कांग्रेस अध् ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: पढ़ें दिनभर की चुनावी हलचल।
    लोकसभा चुनाव 2024: पढ़ें दिनभर की चुनावी हलचल।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मंगलवार को चुनावी पारा खूब चढ़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार और उत्तर प्रदेश की जनसभाओं में विपक्ष पर हमला बोला तो वहीं हरियाणा में मल्लिकार्जुन खरगे ने बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया। झारखंड पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने घमंड तोड़ने की बात कह दी। ओडिशा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवीन पटनायक पर जमकर हमला बोला।

    यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने किया चुनाव लड़ने का एलान, कब और किस दल से लड़ेंगे? जानें सबकुछ

    विपक्ष कर रहा झूठ का प्रचार: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार और उत्तर प्रदेश में चार चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। बिहार के मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में रैली को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि विपक्ष आरक्षण पर झूठ बोलने का अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष एक वोट बैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आपका आरक्षण छीनकर जिहाद वालों को देना चाहते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

    ओडिशा में शाह ने नवीन पटनायक को घेरा

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा में चार चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। संबलपुर की जनसभा में उन्होंने सीएम नवीन पटनायक पर जमकर हमला बोला। शाह ने यहां ओड़िआ अस्मिता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उत्कल भूमि पर शासन तमिल नहीं बल्कि यहां का भूमि पुत्र करेगा। शाह ने कहा कि ओडिशा के पास परिश्रमी मुख्यमंत्री। मगर भाजपा परिश्रमी भूमि पुत्र को सीएम बनाएगी। पढ़ें पूरी खबर

    हरियाणा में खरगे ने उठाया महंगाई का मुद्दा

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को हरियाणा के यमुनानगर में जनसभा को संबोधित किया। रैली में उन्होंने हरियाणा में बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया। खरगे ने कहा कि हरियाणा जैसा समृद्ध राज्य भी कर्ज में डूबा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस को गाली देने का आरोप लगाया। यहां पढ़ें पूरी खबर

    खबरें और भी

    केजरीवाल ने की अहंकार तोड़ने की बात

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को जमशेदपुर में गठबंधन की रैली को संबोधित किया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति को राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं बुलाया, क्योंकि वह आदिवासी हैं। केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी आपका इतना अपमान करते हैं। आपको राम मंदिर में नहीं बुलाते। आपके नेता को जेल में डाल देते हैं। अब भी अगर चुप रहोगे तो ऐसे ही दमन होता रहेगा। आगे कहा कि इस बार इनके अहंकार को तोड़ना होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

    संबित पात्रा को हो रहा पछतावा

    भगवान जगन्नाथ पर संबित पात्रा के बयान ने सियासी हंगामा मचा दिया है। हालांकि पात्रा ने अपने बयान पर माफी मांग ली है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संबित पात्रा पर निशाना साधा। उधर, संबित पात्रा को अपने बयान पर पछतावा हो रहा है। बता दें कि संबित पात्रा पुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: 2019 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया मुंबई, 1991 से अब तक, जानिए कब-कब हुई कम वोटिंग