Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: चढ़ने लगा आखिरी चरण का पारा, यूपी में पीएम मोदी और हिमाचल में राहुल की रैलियां; बिहार में जेपी नड्डा की जनसभाएं

    Updated: Sun, 26 May 2024 07:53 AM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 छठे चरण के मतदान के समापन के साथ ही सातवें चरण का जोर पकड़ने लगा है। बिहार से पंजाब तक रविवार को ताबड़तोड़ रैलियां हैं। प्रधान ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2024: जोर पकड़ने लगा सातवें चरण का प्रचार अभियान।
    लोकसभा चुनाव 2024: जोर पकड़ने लगा सातवें चरण का प्रचार अभियान।

    HighLights

    1. पीएम मोदी मिर्जापुर, घोसी और बांसगांव में करेंगे रैलियां
    2. हिमाचल प्रदेश के नाहन और ऊना में राहुल गांधी की जनसभा
    3. आज बिहार के सासाराम और पटना में मल्लिकार्जुन खरगे

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। छठे चरण के मतदान के बाद अब आखिरी चरण का चुनाव जोर पकड़ने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को उत्तर प्रदेश में तीन जनसभा करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह बिहार और पंजाब में तीन रैलियां करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार में मोर्चा संभालेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ चार जिलों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सलेमपुर व बलिया में जनसभा करेंगे।

    यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशी पर हमला, कहा- केंद्रीय बल न होता तो मेरी हत्या हो सकती थी

    यूपी में पीएम मोदी की तीन रैलियां

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तर प्रदेश में आज तीन रैलियां हैं। पीएम मोदी सुबह 11 बजे मिर्जापुर और दोपहर एक बजे घोसी में जनसभा को संबोधित करेंगे। तीसरी जनसभा दोपहर ढाई बजे बांसगांव में है।

    बिहार और पंजाब में अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में दो और पंजाब में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे बिहार के औरंगाबाद में शाह की पहली रैली है। दोपहर दो बजे कैमूर में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे लुधियाना में जनसभा करेंगे। 

    बिहार में नड्डा की तीन जनसभा

    जेपी नड्डा की पहली जनसभा 12:15 बजे बिहार के जहानाबाद स्थित गांधी मैदान में होगी। दूसरी जनसभा आरा में दोपहर दो बजे होगी। शाम 4:10 बजे नालंदा में तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

    बिहार में खरगे और हिमाचल में राहुल की रैलियां

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर 12:40 बजे बिहार के सासाराम और शाम पांच बजे पटना में जनसभा करेंगे। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो रैलियों को संबोधित करेंगे। 11:45 बजे नाहन में पहली और दोपहर 1:40 बजे ऊना में दूसरी रैली करेंगे।

    खबरें और भी

    चंडीगढ़ में प्रियंका गांधी की रैली

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पंजाब और चंडीगढ़ में तीन जनसभाओं में हिस्सा लेंगी। वे सुबह 11 बजे फतेहगढ़ साहिब, दोपहर एक बजे पटियाला और तीन बजे चंडीढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगी।

    योगी और अखिलेश भी संभालेंगे मोर्चा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर और गोरखपुर में जनसभा करेंगे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सलेमपुर और बलिया में जनसभा करेंगे।

    यह भी पढ़ें: 'ओवैसी में जिन्ना का जिन्न', AIMIM नेता पर क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह?