यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Narendra Modi Oath Ceremony: 'जोड़-तोड़ की सरकार...', शपथ ग्रहण से पहले यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उठाए सवाल
PM Modi Oath Ceremony नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मेहमानों का जमावड़ा लग गया ह ...और पढ़ें

HighLights
- तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी।
- शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच रहे मेहमान।
- अजय राय ने शपथ ग्रहण समारोह पर दी अपनी प्रतिक्रिया है।
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी पूरी तैयारी हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले अजय राय ने शपथ ग्रहण समारोह पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अजय राय ने कहा कि पिछले बार की सरकार स्पष्ट बहुमत की थी, लेकिन इस बार की सरकार जोड़-तोड़ की सरकार है। टीडीपी, जदयू व अन्य दलों से समर्थन लिया गया है। जो कार्य इन्होंने पहले किए हैं और जो इनकी सोच है वैसा कार्य शायद ये लोग अब न कर पाए। क्योंकि इनके साथ जो लोग समर्थन में हैं वे अलग हैं और उनकी विचारधाराएं अलग हैं।
खरगे भी होंगे शामिल
नरेंद्र मोदी आज शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इंडी गठबंधन की तरफ से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। लगातार तीसरी बार बहुमत की सरकार वाले जवाहर नेहरू के बाद वे दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि चुनाव परिणाम के सिर्फ 5 दिनों बाद पीएम मोदी शपथ लेंगे।
#WATCH दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, "पिछले बार की सरकार स्पष्ट बहुमत की थी लेकिन इस बार की सरकार जोड़-तोड़ की सरकार है। TDP, JDU व अन्य दलों से समर्थन लिया गया। जो कार्य इन्होंने पहले किए हैं और जो इनकी सोच है वैसा कार्य शायद ये लोग अब न कर पाए क्योंकि… pic.twitter.com/8fuldKWcqz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2024
क्या बोले आरजेडी सांसद मनोज झा
वहीं, आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। मनोज झा ने कहा कि उन्हें बेहद शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक दिन तब हो जब नया इतिहास हो। अचानक से सर्वधर्म संभाव की बातें करने लगे हैं, अब मोदी सरकार नहीं एनडीए सरकार करने लगे हैं। इस देश का चरित्र महासागर वाला है इसे तालाब न बनाएं।