यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election Morning Bulletin: आज चढ़ेगा चुनावी पारा, यूपी और दिल्ली में पीएम मोदी तो हरियाणा में राहुल गांधी की रैलियां, आजमगढ़ में अखिलेश
Lok Sabha Election 2024 बुधवार यानी आज दिनभर रैलियों का शोर रहेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन में छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प् ...और पढ़ें

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। 22 मई यानी बुधवार को दिनभर सियासी पारा चढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में जनसभा करेंगे। राहुल गांधी हरियाणा और प्रियंका गांधी वाड्रा झारखंड में मोर्चा संभालेंगे। आजमगढ़ में अखिलेश और सुलतानपुर में मायावती की रैली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल में रहेंगे।
यह भी पढ़ें: किसका घमंड तोड़ना चाहते हैं केजरीवाल, संबित पात्रा को क्यों हो रहा पछतावा? पढ़ें दिनभर की चुनावी हलचल
तीन रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को तीन चुनावी सभाएं करेंगे। पहली सभा दोपहर साढ़े 12 बजे बस्ती और दूसरी रैली दोपहर ढाई बजे श्रावस्ती में होगी। इसके बाद शाम छह बजे दिल्ली के द्वारका में जनसभा को संबोधित करेंगे।
आजमगढ़ में अखिलेश यादव
बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी ताबड़तोड़ जनसभाओं में हिस्सा लेंगे। वे जौनपुर, बस्ती, सुलतानपुर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में छह रैलियों को संबोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को आजमगढ़ में दो जनसभाएं करेंगे। वहीं बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती सुलतानपुर में जनसभा करेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
पश्चिम बंगाल में शाह, तीन जनसभा और एक रोड शो में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का चुनाव प्रचार बुधवार को पश्चिम बंगाल में केंद्रित रहेगा। वे यहां तीन जनसभा और एक रोड शो करेंगे। सुबह 11 बजे कांथी लोकसभा क्षेत्र के इताबेरिया स्थित मग्बेरिया गंगाधर हाईस्कूल ग्राउंड में पहली जनसभा होगी। दोपहर 12:30 बजे घाटाल लोकसभा क्षेत्र के डेबरा में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर ढाई बजे पुरुलिया में जनसभा और शाम चार बजे बांकुरा में लाल बाजार चौक से चक बाजार तक रोड शो करेंगे।
खबरें और भी
झारखंड में प्रियंका तो हरियाणा में राहुल ने संभाला मोर्चा
प्रियंका गांधी वाड्रा की झारखंड में दो जनसभाएं हैं। दोपहर 12 बजे गोड्डा और तीन बजे रांची में लोगों को संबोधित करेंगी। वहीं राहुल गांधी हरियाणा और चंडीगढ़ में मोर्चा संभालेंगे। साढ़े 12 बजे चरखी दादरी और दोपहर 2:10 बजे सोनीपत की अनाज मंडी में राहुल गांधी की रैली है। वहीं शाम 4:15 बजे चंडीगढ़ में संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
जेपी नड्डा की तीन रैलियां
पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की तीन जनसभाएं हैं। वे दोपहर 12:50 बजे उत्तर 24 परगना, दोपहर तीन बजे कोलकाता उत्तर और शाम चार बजे कोलकाता दक्षिण में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़ें: मोदी या केजरीवाल, किसकी गारंटी पर जनता को ज्यादा भरोसा? 25 मई को फैसला