यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'पावर स्टार', बाहुबली की पत्नी और IPS भी कूदे चुनावी मैदान में; चर्चा में हैं बिहार के ये पांच निर्दलीय प्रत्याशी
Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार के पांच निर्दलीय प्रत्याशियों की चर्चा खूब है। पावर स्टार बाहुबली की पत्नी और पूर्व आईपीएस चुनावी ...और पढ़ें

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। तीन चरणों में बिहार की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। बाकी 26 लोकसभा सीटों पर आने वाले चार चरणों में चुनाव होना है। कई दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला इस लोकसभा चुनाव में होगा।
बिहार में शायद ही कोई चुनाव हो, जिसमें दिग्गजों, बाहुबलियों और निर्दलियों की चर्चा न होती हो। आज बात बिहार के उन पांच निर्दलियों की, जो इस बार चुनाव मैदान में हैं और इनकी देश-प्रदेश में चर्चा है।
पप्पू यादव
.jpg)
राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। वे कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। मगर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से बात नहीं बनी। राजद ने बीमा भारती को अपना प्रत्याशी बनाया। इसके बाद पप्पू यादव ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था।
पूर्णिया लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव हो चुका है। पप्पू यादव की वजह से पूर्णिया सीट देशभर में चर्चा में रही है। कौन जीतेगा और कौन हारेगा... इसका फैसला चार जून को होगा।
यह भी पढ़ें: BJP गाली दे रही... पवन सिंह के सपोर्ट में उतरे पप्पू, तेजस्वी को भी खूब सुनाया; कहा- मेरे खिलाफ...
पवन सिंह
.jpg)
भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले भाजपा ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ टिकट दिया था, लेकिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
पवन सिंह की वजह से काराकाट सीट की देशभर में चर्चा है। यहां सातवें चरण में एक जून को मतदान है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के प्रत्याशी हैं। इंडी गठबंधन में काराकाट सीट भाकपा (माले) को मिली है। यहां से भाकपा (माले)की टिकट पर राजाराम सिंह कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: पवन सिंह को काराकाट से किसने चुनाव लड़ने को कहा? खुद बताया सबकुछ, विरोधियों को भी दे दिया संदेश
हिना शहाब
.jpg)
बाहुबली शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब सिवान लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनावी मुकाबले में हैं। शहाबुद्दीन के निधन के बाद हिना के सामने विरासत बचाने की चुनौती है। सिवान की चर्चा पहले शहाबुद्दीन की वजह से होती थी और अब हिना शहाब के चुनाव में उतरने से है। एनडीए से विजयलक्ष्मी देवी प्रत्याशी हैं। राजद से अवध बिहारी चौधरी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सिवान में छठे चरण में मतदान होगा।
यह भी पढ़ें: 'हिना शहाब बनीं अवध बिहारी की राह का रोड़ा...', BJP ने फिर लालू यादव को घेरा
आनंद मिश्रा

बिहार की बक्सर लोकसभा सीट से पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया है। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे आनंद मिश्रा 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। अंतिम बार असम के लखीमपुर जिले में बतौर एसपी तैनात रहे।
आनंद मिश्रा मूलरूप से बिहार के भोजपुर जिले के पड़सौरा गांव के रहने वाले हैं। भाजपा ने मौजूदा सांसद अश्विनी चौबे का टिकट काटकर मिथलेश तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। आरजेडी की टिकट पर पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह चुनाव मैदान में हैं। बक्सर में सातवें चरण में चुनाव है।
पूर्व मंत्री ददन पहलवान

बक्सर सीट से पूर्व मंत्री ददन पहलवान भी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। 2000 में ददन पहलवान ने डुमरांव से निर्दलीय विधानसभा का चुनाव जीता था।
मगर चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। इसमें निर्दलीय ददन सिंह किस्मत खुली और राबड़ी देवी सरकार में पहली बार मंत्री बने। उन्हें वित्त एवं वाणिज्य कर जैसे विभागों की जिम्मेदारी मिली।
यह भी पढ़ें: एक सीट... दो बाहुबली, बिहार में क्यों मची सियासी खलबली?