Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: कांग्रेस से नाराज सास-बहू ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, सिंधिया को देख हो गईं भावुक; BJP का थामा दामन

    By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 25 Oct 2023 01:18 PM (IST)

    MP Election 2023 पूर्व कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष अनीता जैन और उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी रही आशा दोहरे ने कांग्रेस का साथ छोड़ अब भाजपा ज्व ...और पढ़ें

    कांग्रेस से नाराज सास-बहू ने थामा बीजेपी का दामन (फोटो- नई दुनिया)
    कांग्रेस से नाराज सास-बहू ने थामा बीजेपी का दामन (फोटो- नई दुनिया)

    डिजिटल डेस्क, अशोकनगर। एमपी में चुनावी घोषणाओं के साथ ही दल- बदल जोरों पर हैं। कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं में एक पार्टी से दूसरे पार्टी में जाने की होड़ मची हुई है। इसका उदाहरण इन दिनों जिले के सियासी गलियारों में लगातार देखने को मिल रहा है। दो दिन पहले कांग्रेस से नाराज होकर इस्तीफा देने वाली पूर्व नेता प्रतिपक्ष अनीता जैन और उनकी बहु आशा दोहरे ने ग्वालियर के जयविलास पैलेस में पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भाजपा ज्वाइन कर ली। जिले में राजनैतिक दलों में शामिल लोगों की पार्टियों के प्रति बदलती विचारधारा के लगातार मामले सामने आ रहे हैं।

    गौरतलब है कि ये वे ही अनीता जैन हैं जिन्होंने उपचुनाव के दौरान कांग्रेस में रहते हुए सिंधिया पर टिकट वितरण में 50 लाख रुपए के आरोप लगाए थे। 

    कांग्रेस में रहते हुए अनीता जैन सिंधिया की बताई जाती थीं करीबी 

    बीते 30 सालों से शहर में कांग्रेस पार्टी की राजनीति में सक्रिय चेहरा रहीं नेता प्रतिपक्ष अनीता जैन केंद्रीय मंत्री सिंधिया की नजदीकी बताई जाती थीं। लेकिन वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में वे अपनी बहु आशा दोहरे को टिकट दिलाने में असफल रहीं थीं। इसके बाद भी कांग्रेस में वह सक्रिय रूप से जुड़ी रहीं लेकिन वर्ष 2020 में सिंधिया के कांग्रेस से जाने के बाद जिले से बड़ी संख्या में सिंधिया समर्थक नेताओं का विलय भाजपा में हो गया।

    भूल हुई थी अब सुधार रहे हैं- अनीता जैन 

    भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अनीता जैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उस दौरान हमसे भूल हो गई थी जिसको अब सुधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कभी भी हम महाराज का साथ नहीं छोड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री के समक्ष अनीता जैन भावुक नजर आईं। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लगातार उपेक्षा के कारण पार्टी छोड़ी है और अब जिंदगी भर महाराज का साथ नहीं छोड़ेंगे।

    यह भी पढ़ें- MP Election 2023: निशा बांगरे का इस्तीफा हुआ मंजूर, चुनाव लड़ने का ऐलान किया; दाखिल करेंगी नामांकन

    यह भी पढ़ें- MP Election 2023: डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस! अखिलेश की तारीफ में दिग्विजय सिंह ने कही ये बात; कमलनाथ को दी नसीहत

    खबरें और भी