Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Polls 2023: 'भाजपा ने मध्य प्रदेश को किया बर्बाद'; दमोह में कमलनाथ बोले- कांग्रेस का नहीं, सच्चाई का करें समर्थन

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 03:52 PM (IST)

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया। कमलनाथ ने कहा कि ...और पढ़ें

    पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ (फोटो: @INCMP)
    पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ (फोटो: @INCMP)

    एएनआई, दमोह। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया। दमोह में एक रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने यह टिप्पणी की।

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया और 'चौपट प्रदेश' बना दिया है। भाजपा ने कृषि व्यवस्था, रोजगार प्रणाली, भर्ती, स्वास्थ्य, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

    क्या कुछ बोले कमलनाथ?

    कमलनाथ ने कहा कि प्रियंका, आप यहां आई हैं तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह मध्य प्रदेश नहीं है, यह भ्रष्टाचार और घोटाला राज्य है। राज्य का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। हमारे सामाने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हम युवाओं के भविष्य की रक्षा कैसे करें। मैं कहता हूं कि बेरोजगारी को दूर करना होगा, लेकिन उससे पहले भाजपा के नेताओं को बेरोजगार बनाना होगा।

    इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग है। हर चुनाव के अपने मायने होते हैं, यह चुनाव न तो किसी प्रत्याशी का चुनाव है, न ही किसी पार्टी का, बल्कि यह मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है।

    यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के MP दौरे पर CM शिवराज ने किया कटाक्ष, बोले- कांग्रेस मध्य प्रदेश में खोल रही झूठ की दुकान

    'सच्चाई का समर्थन करें जनता'

    उन्होंने कहा कि कमलनाथ या कांग्रेस का नहीं, बल्कि सच्चाई का समर्थन करें। यदि आप सच्चाई का समर्थन करेंगे तो हमारा भविष्य सुरक्षित हो जाएगा। 17 नवंबर को आप (जनता) जो बटन दबाएंगे वह किसी भी प्रत्याशी का नहीं होगा। हमारे भविष्य का बटन होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'प्रदेश में 250 घोटाले करने वाली BJP सरकार की विदाई तय', MP के दमोह में बरसीं प्रियंका गांधी वाड्रा