Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: कांग्रेस ने कमलनाथ और दिग्विजय को बताया शोले का जय-वीरू तो भाजपा ने दिया यह जवाब

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 05:08 PM (IST)

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की तुलना अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म शोले के जय और वीरू से की जबकि भाजपा ...और पढ़ें

    दिग्विजय सिंह (बाएं) और कमलनाथ (दाएं) (फाइल फोटो)
    दिग्विजय सिंह (बाएं) और कमलनाथ (दाएं) (फाइल फोटो)

    पीटीआई, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की तुलना अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म शोले के जय और वीरू से की। जिसके बाद सत्तारूढ़ भाजपा की प्रतिक्रिया भी सामने आई। भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कमलनाथ और दिग्विजय को जेल से भागे हुए और धोखेबाज बताया।

    कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला से जब पत्रकार ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के संबंधों के बारे में पूछा तो उन्होंने फिल्म शोले की उपमा देते हुए दोनों को जय और वीरू करार दिया। उन्होंने कहा कि अमिताभ और धर्मेंद्र के बीच का रिश्ता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसा ही है। न तो गब्बर सिंह दोनों के बीच लड़ाई करवा सका और न ही भाजपा का गब्बर सिंह यहां करा पाएगा।

    दरअसल, पत्रकारों ने सुरजेवाला से कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के बदलाव और टिकट वितरण को लेकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच पनपे हुए मतभेदों के बारे में सवाल किया था।

    यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के MP दौरे पर CM शिवराज ने किया कटाक्ष, बोले- कांग्रेस मध्य प्रदेश में खोल रही झूठ की दुकान

    कांग्रेस महासचिव ने प्रत्याशियों को बदलने से जुड़े सवाल पर कहा कि कांग्रेस यह निर्णय ले चुकी है कि कहां बदलाव की जरूरत है और यह मामला अब समाप्त हो चुका है। इस दौरान कांग्रेस नेता ने पूछा कि भाजपा को हमारी पार्टी से क्या दिक्कत है? दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और हमारे सभी नेताओं के बीच प्रेम और समन्वय है।

    भाजपा ने साधा निशाना

    सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि उनके बयान ने इस तथ्य को प्रदर्शित किया कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह 'जय और वीरू' के धोखेबाज पात्रों के समान हैं, जो जेल से भाग गए थे। उन्होंने कहा कि ये वो फिल्मी पात्र थे, जो जेल से भाग गए थे। मध्य प्रदेश में मिस्टर बंटाधार और करप्शननाथ का भी यही हाल है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'भाजपा ने मध्य प्रदेश को किया बर्बाद'; दमोह में कमलनाथ बोले- कांग्रेस का नहीं, सच्चाई का करें समर्थन