यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Congress Manifesto in MP: एमपी के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, जानें सीएम शिवराज सिंह ने क्या दी प्रतिक्रिया
Congress Manifesto in MP कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र आज जारी कर दिया है। घोषणापत्र के जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी की तर ...और पढ़ें

एएनआई, भोपाल। Madhya Pradesh Election 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र आज जारी कर दिया है। पार्टी ने इस घोषणा पत्र को वचन पत्र नाम दिया है। घोषणापत्र के जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 'वचन पत्र' पर प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस का यह घोषणापत्र कम और झूठ का पत्र ज्यादा लग रहा है।
कांग्रेस के घोषणापत्र पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है, "यह कांग्रेस का घोषणापत्र नहीं है, यह झूठ का पत्र है। पांच साल पहले उन्होंने 900 से ज्यादा वादे किए थे, लेकिन उनमें से नौ भी पूरे नहीं किए... उन्होंने फिर झूठ का पिटारा पेश किया। जनता इन झूठों पर भरोसा नहीं करेगी। जनता जानती है कि बीजेपी जो कहती है वो करती है...।''
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी के 'वचन पत्र' विमोचन के मौके पर कहा कि कांग्रेस का चुनाव में नारा रहेगा 'कांग्रेस आएगी खुशहाली लाएगी'।
- कांग्रेस सरकार किसानों को गेहूं का ₹2600 और धान का ₹2500 रूपए मूल्य देगी।
- 2 रुपये किलो की दर से गोबर खरीदा जाएगा।
- नंदिनी योजना का प्रारंभ किया जाएगा।
- 2 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी।
- युवा स्वाभिमान योजना प्रारंभ होगी 1500 से 3000 रुपये तक दिए जाएंगे।
- 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा देंगे स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाया जाएगा।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1200 रुपये प्रतिमाह दी जाएगी।
- मेरी बेटी योजना में 251000 रुपये दिए जाएंगे।
- आइपीएल में मध्य प्रदेश की टीम बने, इसका प्रयास किया जाएगा।
- आउटसोर्सिंग कर्मचारी के साथ न्याय होगा।
यह भी पढ़ें- MP Congress Manifesto: कांग्रेस घोषणापत्र में फ्री बिजली और पुरानी पेंशन का वादा, युवाओं के लिए क्या है खास?
यह भी पढ़ें- MP Election 2023: दिग्विजय सिंह किन बड़े लोगों की बात कर साध रहे निशाना, समाधान निकालने को भी कहा