विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में टिकट वितरण पर कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन, नेमप्लेट तोड़ी और फूंका पुतला; VIDEO वायरल

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 21 Oct 2023 11:54 PM (IST)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में टिकट वितरण के विरोध में शुरू हुई बगावत शनिवार को उग्र प्रदर्शन तक ...और पढ़ें

मप्र में टिकट वितरण पर कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन (फाइल फोटो)
मप्र में टिकट वितरण पर कांग्रेसियों का उग्र प्रदर्शन (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, भोपाल। MP Assembly Polls: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में टिकट वितरण के विरोध में शुरू हुई बगावत शनिवार को उग्र प्रदर्शन तक जा पहुंची। कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए जिसमें मारपीट और तोड़फोड़ होते हुए देखी गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

राजधानी में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में (PCC) और प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के आवास पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पीसीसी में नाम पट्टिका (नेमप्लेट) तोड़ दी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह का पुतला फूंका गया।

निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे शेखर चौधरी

वहीं, देवास जिले में नाराज कार्यकर्ताओं ने खातेगांव सीट से पार्टी के प्रत्याशी दीपक जोशी की गाड़ी में तोड़फोड़ कर डाली। काले झंडे भी दिखाए। दूसरी ओर, प्रदेश भर में कांग्रेसियों के इस्तीफे का दौर भी जारी है। गोटेगांव से टिकट नहीं मिलने से नाराज शेखर चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की। 

दामोदर सिंह यादव ने छोड़ी कांग्रेस

भोपाल की दतिया जिले की सेवढ़ा सीट से दावेदार और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने ओबीसी वर्ग की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर 16 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा तक कर दी।

यह भी पढ़ें: 'राहुल की छवि खराब कर रहे दिग्विजय-जयवर्धन', कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका दोनों का पुतला

भाजपा में भी असंतोष के स्वर

वहीं, शनिवार को भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कुछेक स्थानों से असंतोष की बात सामने आई। छिंदवाड़ा जिले के चौरई सीट पर प्रत्याशी बदलने की मांग प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार को पत्र लिखकर की गई है। धार जिले की मनावर सीट से जिला पंचायत सदस्य शिवराम गोपाल कन्नौज को प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने नाराजगी जताई है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें: इंदौर जिले में इन नए और युवा चेहरों को मिला मौका, कांग्रेस ने पांच तो भाजपा ने एक पर लगाया दांव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।