Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: 'राहुल की छवि खराब कर रहे दिग्विजय-जयवर्धन', कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका दोनों का पुतला

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 07:11 PM (IST)

    कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के ...और पढ़ें

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

    एएनआई, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की दूसरी लिस्ट सामने आने के बाद असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन का पुतला फूंका।

    दामोदर यादव ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भोपाल में पार्टी कार्यालय के बाहर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन का पुतला जलाया। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिता और पुत्र मिलकर कांग्रेस में आग लगाने का काम कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस को गरीबों और पिछड़ों की पार्टी नहीं रहने दे रहे हैं।

    'राहुल की छवि खराब कर रहे दिग्विजय'

    बकौल एजेंसी, दामोदर यादव ने कहा कि पिता-पुत्र की जोड़ी मिलकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं। जब राहुल गांधी दावा करते हैं कि उतना हक आबादी के हिसाब से होगा, तो ये दोनों ऐसा नहीं होने दे रहे। इसलिए मैंने कहा कि जब ये कांग्रेस में आग लगा रहे हैं तो चलिए इनके पुतले में आग लगा दिया जाए।

    यह भी पढ़ें: भाजपा-कांग्रेस ने अबतक कितनी सीटों पर किया उम्मीदवारों का एलान? कहां फंसा पेंच

    दामोदर यादव ने कितने टिकट मांगे थे?

    उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने कांग्रेस से 126 टिकट की मांग की, लेकिन महज 55 सीटों पर ही टिकट दिए गए। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के एक रिश्तेदार हैं। जब यह लोग राज करते हैं तो पिछड़ों को कैसे उनका हक मिलेगा? जिनकी आबादी प्रदेश में पांच लाख भी नहीं है, उन्हें 35 टिकट दिए गए, जबकि राज्य में पिछड़े वर्ग के लोगों की आबादी तकरीबन साढ़े तीन करोड़ है, उन्हें महज 55 टिकट दिए गए।

    खबरें और भी

    दामोदर यादव ने पार्टी को कहा अलविदा

    कांग्रेस नेता ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का दावा भी किया है।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट तो विरोध में उतरे पूर्व MLA के समर्थक; फैसले पर उठाए सवाल

    जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने नई पार्टी का गठन किया है या किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे? इस पर उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इसका खुलासा करेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होंगे, जबकि तीन दिसंबर को चुनावी परिणाम सामने आएंगे।