Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Madhya Pradesh Polls: क्या दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा? वायरल हो रहा पत्र; बोले- मैं आखिरी सांस तक...

    By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 04:44 PM (IST)

    क्या मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया? ऐसा इसलिए पूछा जा रह ...और पढ़ें

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

    ऑनलाइन डेस्क, भोपाल। क्या मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया? ऐसा इसलिए पूछा जा रहा है, क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर इससे जुड़ा हुआ एक पत्र जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने इस्तीफे की बात को सिरे से खारिज कर दिया।

    क्या है पूरा मामला?

    एक्स पर 'कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के संबंध में' विषय से जुड़ा हुआ दिग्विजय सिंह का एक पत्र वायरल हो रहा है। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने इस पत्र को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा हूं।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची में महिलाओं पर खेला दांव, 19 को मैदान में उतारा

    दिग्विजय सिंह ने क्या कुछ कहा?

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। मैंने 1971 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था और जीवन की आखिरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा हूं। 

    सनद रहे कि मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया। इस बीच वायरल हो रहे पत्र को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने इस पत्र का झूठा करार दिया। 

    खबरें और भी

    कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया। बता दें कि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया है। वहीं, दिग्विजय सिंह के बेटे और भाई को भी टिकट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल हुए BJP के पदाधिकारियों का पूर्व विधायक पर पलटवार, बोले- 'हार के बाद खो चुके मानसिक संतुलन'