Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कांग्रेस आई तो बंद हो जाएगी लाडली बहना योजना' गुना में चुनावी रैली के दौरान बोले CM शिवराज

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 04:06 PM (IST)

    मध्य प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज गुना के चाचौड़ा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। जा ...और पढ़ें

    गुना में चुनावी रैली के दौरान बोले CM शिवराज (Image: ANI)
    गुना में चुनावी रैली के दौरान बोले CM शिवराज (Image: ANI)

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश में अगले महीने होंगे विधानसभा चुनाव
    2. शिवराज सिंह चौहान आज गुना के चाचौड़ा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया
    3. एमपी की 230 सीटों के लिए चुनाव का आयोजन 17 नवंबर को किया जाएगा

    पीटीआई, गुना। मध्य प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुना के चाचौड़ा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।

    यहां उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो कोई 'लाडली' या 'बहना' नहीं होगी, वे भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बंद कर देंगे।' जानकारी के लिए बता दें कि एमपी की 230 सीटों के लिए चुनाव का आयोजन 17 नवंबर को किया जाएगा। साथ ही, मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

    'कांग्रेस को हो रही तकलीफ'

    इससे पहले भी सीएम शिवराज सिंह ने एक वीडियो साझा कर कांग्रेस पर आरोप लगाया था। उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि 'कांग्रेस ने कभी भी जनजातीय जननायकों को सम्मान नहीं दिया। सिर्फ एक खानदान के स्मारक बनवाए। बैगा, भारिया और सहरिया बहनों को मिलने वाले आहार अनुदान के पैसे बंद करने का पाप किया। संबल योजना बंद कर दी'।

    उन्होंने आगे कहा कि हम गरीब भाइयों-बहनों को जूते-चप्पल पहना रहे हैं, तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। लाड़ली बहनों के खाते में पैसा आ रहा है, तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। कांग्रेस ने तो लाडली बहना योजना को भी बंद करने की तैयारी कर ली है।'

    कमलनाथ का सीएम चौहान पर हमला

    सीएम चौहान का ये बयान कमलनाथ द्वारा ट्वीट किए गए एक पोस्ट के बाद सामने आया है। दरअसल, कमलनाथ ने आज एक ट्वीट कर सीएम शिवराज पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, 'शिवराज ने अपने 18 साल के कार्यकाल में

    खबरें और भी

    मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित प्रदेश बना दिया है। प्रदेश में बहन बेटियों को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी से है तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से है। मध्य प्रदेश की जनता ने अब इस सूरत को बदलने का संकल्प लिया है।'

    कमलनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को दिए 7 वचन

    कमलनाथ ने पोस्ट कर प्रदेश की बेटियों और महिलाओं के लिए कई योजनाओं को शुरू करने का वादा किया है। उन्होंने लिखा, एक महीने बाद बनने वाली कांग्रेस की सरकार पहले से घोषित योजनाओं के अलावा बेटी के जन्म से लेकर उसके विवाह तक 2 लाख 51000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

    कांग्रेस द्वारा दिए गए 7 वचन

    • बेटियों के विवाह की नई योजना प्रारंभ करेंगे, 1 लाख 1 हजार रूपए की सहायता देंगे।
    • महिलाओं के स्टार्ट अप के लिए रूपए 25.00 लाख तक का ऋण 3 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराएँगे।
    • आवासहीन ग्रामीण महिलाओं को आवास एवं आजीविका के लिए 5000 वर्गफुट का भूखण्ड देंगे।
    • ​महानगरीय बस सेवा में परिवहन हेतु निःशुल्क पास उपलब्ध कराएंगे।
    • ​आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं को नियमित करने के लिए नियम बनाएंगे।
    • आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं के लिए मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों का नया कैडर बनाकर सेवा से जोड़ेंगे।
    • ​बेटियों के लिए मेरी बिटिया रानी योजना प्रारंभ करेंगे, उनको 2 लाख 51 हजार की राशि उनके जन्म से विवाह संस्कार होने तक देंगे।

    यह भी पढ़े: MP Election 2023: कमलनाथ ने एमपी को बताया बेरोजगारों का प्रदेश, बोले; सत्ता में आए तो बनाएंगे भर्ती का कानून

    यह भी पढ़े:  कांग्रेस की दूसरी सूची पर घमासान, सैकड़ों कार्यकर्ताओं-नेताओं ने छोड़ी पार्टी; दिग्विजय के फोन के बाद भी गुस्सा...