Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    33 साल बाद भी नहीं भूले सीएम शिवराज सिंह चौहान, जमुना बाई के दो रुपये का किया जिक्र; भावुक होकर लगाया गले

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 09:14 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के जहाजपुर में आज एक अलग ही नजारा दिखाई दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने एक बुजुर्ग महिला आई जिसका नाम जमुना बा ...और पढ़ें

    33 साल बाद भी नहीं भूले सीएम शिवराज सिंह चौहान, जमुना बाई को लगाया गले (फोटो जागरण संवाददाता)
    33 साल बाद भी नहीं भूले सीएम शिवराज सिंह चौहान, जमुना बाई को लगाया गले (फोटो जागरण संवाददाता)

    HighLights

    1. भावुक हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान।
    2. जमुना बाई ने शिवराज को चुनाव लड़ने के लिए दिए थे 2 रुपए।

    डिजिटल डेस्क, सीहोर। MP Assembly Election 2023 News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradeh) के जहाजपुर में आज एक अलग ही नजारा दिखाई दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) से मिलने एक बुजुर्ग महिला आई, जिसका नाम जमुना बाई था। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमुना बाई को देखा और उनके चरण स्पर्श कर उन्हें गले से लगा लिया।

    जमुना बाई के दो रुपये 33 साल बाद भी नहीं भूले सीएम शिवराज

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जब वे पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रहे थे तो जमुना बाई ने उन्हें आशीर्वाद दिया था और चुनाव लड़ने के लिए दो रुपए भी दिए थे।

    जमुना बाई के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

    सीएम शिवराज सिंह ने आज जमुना बाई के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जमुना बाई ने सीएम शिवराज को आशीर्वाद दिया। हालांकि, इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने पुरानी यादों को याद किया।

    शिवराज सिंह ने पुरानी यादों का किया जिक्र

    शिवराज सिंह ने बताया कि जब वह 1990 में बुधनी से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे, तब जमुना बाई ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया था। इसके साथ ही उन्हें 2 रुपये की राशि देकर कहा था कि तुम चुनाव लड़ो और खूब आगे बढ़ो।

    यह भी पढ़ें- MP Election 2023: नए वचन पत्र के साथ कांग्रेस खेलेगी नया दांव, नवरात्रि में बाजी मारने की तैयारी में पार्टी

    सीएम शिवराज ने जमुना बाई को लगाया गले

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जमुना बाई को गले लगा कर उनसे आशीर्वाद लिया। ये देख वहां मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो गईं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों से कहा कि वे बुधनी वालों के लिए मुख्यमंत्री नहीं, भैया और मामा हैं। जहाजपुर वालों के आग्रह पर वे आज उनके बीच पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें- MP News: CM शिवराज 36 लाख महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात, जानिए गैस रिफिल योजना में कैसे करें अपना पंजीयन

    खबरें और भी