Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: कांग्रेस के 86 प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में होगा मंथन, इस दिन आएगी दूसरी लिस्ट

    By Vaibhav ShridharEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 02:00 AM (IST)

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 जीतने के लिए बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल एड़ी- चोटी का जोर लगा रही है। चुनाव की उलटी गिनती के बीच पार्टी अपनी ...और पढ़ें

    कांग्रेस के 86 प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में मंथन। (फाइल फोटो)
    कांग्रेस के 86 प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में मंथन। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 जीतने के लिए बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल एड़ी- चोटी का जोर लगा रही है। चुनाव की उलटी गिनती के बीच पार्टी अपनी प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटी है। इसी कड़ी में अपनी पहली सूची जारी करने के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की अपने दूसरी लिस्ट को अंतिम रूप देने में जुटी है।

    40 विधानसभा सीटों पर चल रही है मंथन

    कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति 86 प्रत्याशियों का चयन करने के लिए 18 अक्टूबर बुधवार को दिल्ली में बैठक करेगी। चर्चा है कि इसके पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता 21 विधायकों के साथ लगातार हारने वाली 40 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम को पहले अंतिम रूप देंगे। एक सूची बुधवार या गुरुवार को आ सकती है।

    प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के अनुसार, प्रत्याशी चयन को लेकर प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति सहित छह विधायकों के टिकट काटे गए हैं और एक विधायक केपी सिंह की सीट बदलकर पिछोर से शिवपुरी की गई है।

    जातीय समीकरणों के आधार पर प्रत्याशी का चयन 

    उन्होंने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि विधायकों के क्षेत्र में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। अगली सूची में भी कुछ विधायकों के स्थान पर नए चेहरे पर दांव लगाया जा सकता है, जिन विधायकों को चुनाव लड़ाया जाना है, उन्हें संगठन की ओर से संकेत भी दे दिए गए हैं। वहीं, जिन स्थानों पर दो या उससे अधिक दावेदार हैं, वहां जातीय समीकरणों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्याशी का चयन होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः MP Election 2023: आलीराजपुर में दो विधानसभा सीटें, कांग्रेस ने एक से देवर तो दूसरे से भाभी को दिया टिकट