Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: एमपी के स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां घोषित, आज से 19 तक बंद रहेंगे विद्यालय; देखें Holiday List

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 06:46 AM (IST)

    MP Election 2023 मध्य प्रदेश में चुनावी दौर जारी है। इस दरमियां प्रदेश में सरकारी व निजी स्कूलों में दिवाली की छुटि्टयां आज से शुरू हो गई हैं। स्कूलों ...और पढ़ें

    MP Election 2023: एमपी के स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां घोषित, आज से 19 तक बंद रहेंगे विद्यालय
    MP Election 2023: एमपी के स्कूलों में दिवाली की छुट्टियां घोषित, आज से 19 तक बंद रहेंगे विद्यालय

    HighLights

    1. प्रदेश के स्कूलों में दीपावली की छह दिन की छुट्टियां आज से शुरू
    2. स्कूल 20 से खुलेंगे
    3. विधानसभा चुनाव के लिए स्कूल बनाए जाने हैं मतदान केंद्र

    जेएनएन, भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में दिवाली की छुटि्टयां आज से शुरू हो गई हैं। स्कूलों में दस से 15 नवंबर तक छह दिन की छुट्टी रहेंगी। इसके बाद विधानसभा का चुनाव 17 नवंबर को हैं और स्कूलों में मतदान के लिए बूथ बनाए जाने हैं। इस कारण अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चुनाव के बाद ही संभव है। 20 नवंबर से ही स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो पाएगी।

    इलेक्शन के चलते बंद रहेंगे स्कूल

    गौरतलब है कि 17 नवंबर चुनाव के दिन शुक्रवार को है। वहीं अगले दिन 18 नवंबर को शनिवार है, जिससे शिक्षक मतदान कार्य से वापस लौटेंगे। इसके बाद अगले दिन 19 नवंबर को रविवार है।

    यह भी पढ़ें- MP Election 2023: आजादी के समय राष्ट्र निर्माण का जो जज्बा था, वो कांग्रेस ने परिवार भक्ति में कुचला, नीमच में बोले पीएम मोदी

    ऐसे में 20 नवंबर से स्कूल खुलेंगे। उधर, सरकारी स्कूलों की सभी कक्षाओं की छमाही परीक्षाएं दिसंबर में तो वार्षिक परीक्षाएं फरवरी अंत से शुरू होंगी। वहीं 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने वाली है।

    स्कूलों में मतदान केंद्र बनाने की तैयारी

    राजधानी के स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्कूलों में दीपावली की छुट्टी के साथ ही मतदान केंद्र तैयार किए जा रहे हैं। सभी सरकारी स्कूलों में बूथ बनाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासकीय कन्या उमावि जहांगीराबाद की प्राचार्य डा. उषा खरे ने बताया कि स्कूल में 20 नवंबर से ही कक्षाएं संचालित हो पाएंगी, क्योंकि दीपावली की छुट्टी के बाद विधानसभा का चुनाव है।

    यह भी पढ़ें- MP Election 2023: 'मोदी शेर है, तुमसे जो बन पड़े कर लो', इटारसी में स्मृति इरानी ने दी कांग्रेस को चुनौती

    खबरें और भी