Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: मध्यप्रदेश चुनाव में BJP ने कितनी महिलाओं को दिया टिकट? अबतक 228 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 03:50 PM (IST)

    भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए विंध्य-महाकौशल अंचल की 75 सीटों में सिर्फ नौ सीट पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं। महाकोशल अंचल के प्रमुख शहर ज ...और पढ़ें

    महिला उम्मीदवारों पर भाजपा ने खेला दांव
    महिला उम्मीदवारों पर भाजपा ने खेला दांव

    HighLights

    1. भाजपा ने किया 228 प्रत्याशियों का नाम जारी
    2. अब तक 28 महिला उम्मीदवारों की घोषणा
    3. कई सीटों के टिकट वितरण को लेकर महिला प्रत्याशियों में नाराजगी

    ऑनलाइन डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पांच सूची जारी कर दी है, जिसमें अब तक 228 सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। इन 228 प्रत्याशियों में से पार्टी ने 28 महिला प्रत्याशियों को मौका दिया है। भाजपा ने विंध्य-महाकौशल अंचल की 75 सीटों में सिर्फ नौ सीट पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं।

    महाकौशल अंचल के प्रमुख शहर जबलपुर में पिछले दो विधानसभा चुनाव में आठ सीट में से दो सीटें महिला उम्मीदवारों को मिलती आई थीं, लेकिन इस बार जिले में एक भी सीट महिला पर महिला उम्मीदवार का खाता नहीं खुला है।

    महिला प्रत्याशियों में भी दिखा रोष

    जबलपुर में टिकट वितरण को लेकर पुरुष प्रत्याशियों के साथ महिला प्रत्याशियों में काफी नाराजगी है। जबलपुर जिले में 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र के बरगी और सिहोरा सीट पर भाजपा महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया था, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने बदलाव किया और बरगी से प्रतिभा सिंह के बेटे नीरज सिंह को टिकट दिया है।

    वहीं, सिहोरा में वर्तमान विधायक नंदनी मरावी का टिकट काटकर युवा चेहरा जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष बरकड़े पर भरोसा जताया गया है।

    यह भी पढ़ें: MP Election 2023: कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, हुजूर सीट पर उठी प्रत्याशी बदलने की मांग; हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध

    भाजपा ने इन चेहरों पर जताया भरोसा

    भाजपा ने इस बार भी कई महिला चेहरों पर भरोसा जताया है, जिसमें सतना रैगांव से प्रतिमा बागरी, चितरंगी से राधा सिंह, मंडला से संपतिया उइके, बालाघाट से मौसम बिसेन, जयसिंहनगर मनीषा सिंह, मानपुर मीना सिंह मांडवी, अमरवाड़ा मोनिका बट्टी, सीधी रीति पाठक, परासिया से ज्योति डेहरिया शामिल हैं।

    खबरें और भी

    कांग्रेस ने इन नामों पर खेला दांव

    कांग्रेस ने भी कई सीटों से महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसमें बांधवगढ़-सावित्री सिंह, रैगांव से कल्पना वर्मा, मनगवां से बबीता साकेत, सिंगरौली से रेणु शाह, जैतपुर से उमा धुर्वे, सिहोरा से एकता ठाकुर, लांजी से हिना कावरे, बालाघाट से अनुभा मुंजारे, गाडरवारा से सुनीता पटेल, नागौद से डॉ.रश्मि सिंह पटेल को टिकट दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: MP Election 2023: अब कांग्रेस का चुनावी खेल बिगाड़ेंगे बागी नेता, टिकट न मिलने पर पार्टी को दे रहे खुली चुनौती