Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: भिंड की अटेर विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही वोटिंग

    By AgencyEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 09:36 AM (IST)

    MP Election 2023 भिंड के किशूपुरा में मतदान केंद्र संख्या 71 के अंतर्गत बूथ संख्या 3 के बाहर लोगों की कतारें लगी हैं क्योंकि यहां पुनर्मतदान जारी है। ...और पढ़ें

    पुनर्मतदान के लिए लोगों की लाइन लगी
    पुनर्मतदान के लिए लोगों की लाइन लगी

    एजेंसी, अटेर (मध्य प्रदेश)। भाजपा की शिकायत के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में पुनर्मतदान आयोजित किया है। भिंड के किशुपुरा में मतदान केंद्र संख्या 71 के अंतर्गत बूथ संख्या 3 के बाहर लोगों की कतारें लगी हैं क्योंकि यहां पुनर्मतदान जारी है।

    नए अधिकारियों की निगरानी में मतदान

    कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता पूलिंग बूथ के बाहर लाइन लगाकर खड़े हैं। जानकारी के मुताबिक, पुनर्मतदान में लगाई गई चुनावी टीम के अधिकारी कर्मचारी भी बदले गए हैं। पिछली बार जिन अधिकारियों की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ, उन्हें हटाकर नए अधिकारी तैनात किए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है।

    नोट: खबर को अपडेट किया जा रहा है।