Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: कौन हैं मोनिका बट्टी, जिन्हें BJP ने अमरवाड़ा सीट से बनाया प्रत्याशी; क्या अब बदलेगा समीकरण?

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 02:58 PM (IST)

    Madhya Pradesh Assembly Election भाजपा ने मंगलवार को प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की लेकिन इसमें केवल एक नाम है। वह नाम है- मोनिका बट्टी का जिन्हे ...और पढ़ें

    MP Election 2023: मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा सीट से भाजपा ने बनाया प्रत्याशी
    MP Election 2023: मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा सीट से भाजपा ने बनाया प्रत्याशी

    भोपाल, जागरण डिजिटल डेस्क। Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही आज प्रत्याशियों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी। 

    मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा सीट से बनाया गया प्रत्याशी

    भाजपा की तीसरी लिस्ट में केवल एक नाम शामिल हैं। यह नाम है- मोनिका बट्टी (Monika Batti) का। मोनिका को छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा आरक्षित विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। 

    शिवराज सिंह चौहान ने मोनिका को दिलाई पार्टी की सदस्यता

    मोनिका ने कुछ दिन पहले ही भाजपा का दामन थामा था। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। मोनिका को अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी ने भी उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गईं।

    यह भी पढ़ें: MP Election: चुनाव जीतो और जिताओ की दांव में BJP, भाजपा की दूसरी लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्रियों का नाम शामिल

    कौन हैं मोनिका बट्टी?

    मोनिका बट्टी अखिल भारतीय गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं। उनके पिता पूर्व विधायक मनमोहन शाह भट्टी हैं। मोनिका का भाजपा में शामिल होना और फिर टिकट पाना, कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। इसकी वजह यह है कि गोंडवाना पार्टी का अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बहुत प्रभाव है। मोनिका के पिता मनमोहन शाह बट्टी 2003 में यहां से विधायक रह चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज, भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

    भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट 

    इससे पहले, भाजपा ने 25 सितंबर को 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें छह सांसदों को टिकट दिया गया है। इनमें तीन केंद्रीय मंत्री (नरेन्‍द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते) भी शामिल हैं।