Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Politics: पूर्व मुख्यमंत्री समेत 70 कांग्रेसियों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज, समझें पूरा माजरा

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 12:28 AM (IST)

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार रात को छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक विक्रम सिंह उर्फ नाती राजा क ...और पढ़ें

    पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस विधायक नातीराजा सहित करीब 70 लोगों पर मुकदमा दर्ज।(फोटो सोर्स: जागरण)
    पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस विधायक नातीराजा सहित करीब 70 लोगों पर मुकदमा दर्ज।(फोटो सोर्स: जागरण)

    जेएनएन, छतरपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समेत 70 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ खजुराहो थाने का घेराव करने और धरना देने पर आचार संहिता का उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा की मांग के बाद यह कार्रवाई की गई है।

    दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार रात को छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक विक्रम सिंह उर्फ नाती राजा के वाहन चालक सलमान खान की मौत हो गई।

    भाजपाइयों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिग्विजय सिंह ने दिया था धरना

    कांग्रेस की मांग पर इस मामले में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके समर्थक 30-35 भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाड़ी से कुचलकर सलमान की कथित हत्या किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में भाजपाइयों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खजुराहो थाने के सामने बिना अनुमति धरना दिया।

     पूर्व मुख्यमंत्री ने धरना स्थल पर ही खटिया डालकर रात में आराम भी किया था। इस धरना को आचार संहिता का खुला उल्लंघन बताकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।

     दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

     छतरपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस विधायक नातीराजा सहित करीब 70 लोगों पर खजुराहो थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एडीएम के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन किया गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: MP Election 2023: भिंड की अटेर विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही वोटिंग