विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Polls: 'छोटी पार्टियों की नहीं बनने वाली सरकार', दिग्विजय की मतदाताओं से अपील; बोले- मध्य प्रदेश में सिर्फ दो पार्टियां

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 29 Oct 2023 03:57 PM (IST)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में सिर्फ दो पार्टियां हैं और मतदाताओं को छोटी ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फोटो: @digvijaya_28)
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (फोटो: @digvijaya_28)

पीटीआई, भोपाल। मध्य प्रदेश में सिर्फ दो पार्टियां हैं और मतदाताओं को छोटी पार्टियों के जाल में नहीं फंसना चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को यह टिप्पणी की। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

'भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं'

दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि मेरी सभी मतदाता भाइयों एवं बहनों से प्रार्थना है कि वे कांग्रेस नेताओं में फूट के भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं। कांग्रेस एक जुट है। हम लोग सब मिलकर काम करेंगे और भाजपा को हराएंगे, 'जन बल' जीतेगा, 'धन बल' हारेगा। कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में महज दो ही पार्टियां हैं। या तो सरकार कांग्रेस की या भाजपा की बनेगी। छोटी पार्टियों की कोई सरकार नहीं बनने वाली है। इसलिए मेरा सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वे इनके झांसे में न आएं।

यह भी पढ़ें: कमलनाथ और दिग्विजय के बीच सब ठीक नहीं? BJP के आरोपों पर दिग्गी राजा ने दिया जवाब

बता दें कि भाजपा और कांग्रेस के अलावा प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP), समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) विधानसभा चुनाव लड़ रही है। हालांकि, पिछले चुनाव में सपा, बसपा और जीजीपी ने सीटें जीती थीं।

'सोमवार को दतिया जाएंगे दिग्विजय'

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्य के लोग 20 साल के कुशासन के बाद बदलाव चाहते हैं और कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार चाहते हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 30 अक्टूबर को दतिया जा रहा हूं, जहां से मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और वहां कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें: CM शिवराज ने स्कूटी वाली बिटिया के घर पहुंचकर ली चाय की चुस्की, परिजनों का स्वीकार किया अभिवादन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।