Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्रियंका गांधी पर बरसे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, बोले- झूठा बयान और लालच की बातें नहीं देती शोभा

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 12:52 AM (IST)

    केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नर्मदा की पुण्यभूमि पर प्रियंका गांधी का झू ...और पढ़ें

    केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल (फोटो: @prahladspatel)
    केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल (फोटो: @prahladspatel)

    एएनआई, भोपाल। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नर्मदा की पुण्यभूमि पर प्रियंका गांधी का झूठा बयान और लालच की बातें शोभा नहीं देती। हम नर्मदा के किनारे रहने वाले भूख की नहीं करते चिंता, हम पहले सम्मान की चिंता करते हैं।

    क्या कुछ बोले प्रहलाद पटेल?

    प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रियंका की झूठी बातें आदिवासी बंधुओं को राश नहीं आती हैं। प्रियंका के गैरजिम्मेदाराना बयान की निंदा करने के लिए भी शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद आदिवासियों और हरिजनों की गिनती होती रही है। प्रियंका गांधी जानबूझकर षड्यंत्र कर रही हैं, वह इतनी ज्यादा अज्ञानी तो नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें: 'देश के लिए भगवान का वरदान हैं PM मोदी', CM शिवराज बोले- मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का चेहरा हैं कमलनाथ

    सनद रहे कि प्रियंका गांधी ने मंडला जिले में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला किया था। उन्होंने भाजपा पर लूट का आरोप लगाते हुए कहा था कि लोग रोजगार के लिए राज्य छोड़ रहे हैं और वो यहां आपके लिए रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रहे हैं। भाजपा 18 साल से सत्ता में है, लेकिन रोजगार के अवसर नहीं मिले हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'क्या आतंकी संगठन PFI की समर्थक है कांग्रेस', CM शिवराज ने प्रियंका से पूछा सवाल; कहा- जवाब तो देना होगा