विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: 'राम मंदिर को लेकर राहुल मारते थे ताना', अमित शाह बोले- मंदिर भी बना दिया और स्थापना की तारीख भी बता दी

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 28 Oct 2023 05:52 PM (IST)

गृह मंत्री अमित शाह ने छिंदवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो: @BJP4MP)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो: @BJP4MP)

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में एक रैली को संबोधित करते हुए 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा ताना मारते थे कि मंदिर वही बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। अब तो मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दी।

'इस बार मनाएंगे तीन दिवाली'

गृह मंत्री ने कहा कि हर साल एक दिवाली होती है, इस बार आप तीन दिवाली मनाएंगे। एक दिवाली के दिन, दूसरी मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी तब और तीसरी दिवाली तब मनेगी जब प्रधानमंत्री मोदी के कर कमलों से भगवान श्रीरामलला के मंदिर का उद्घाटन होगा। कांग्रेस आजादी के समय से राम मंदिर को लटका, भटका और अटका रही थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने चुपचाप जाकर एक दिन भूमिपूजन किया और अब 22 जनवरी को रामलला की स्थापना होने वाली है।

उन्होंने कहा कि जब मैं भाजपा का अध्यक्ष था तो राहुल गांधी हर रोज ताना मारते थे कि मंदिर वही बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। हमने मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दी। अब राहुल बाबा दर्शन करके आ जाना तो आपको भी संतोष हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के MP दौरे पर CM शिवराज ने किया कटाक्ष, बोले- कांग्रेस मध्य प्रदेश में खोल रही झूठ की दुकान

राहुल और प्रियंका पर बरसे अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत के विकस की चर्चा है। पिछले नौ सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का परचम सबसे ऊपर लहराया है, लेकिन कांग्रेस को कुछ भी सकारात्मक नहीं दिखता। भाई-बहन घूम-घूमकर चुनावी राज्यों में पूछते हैं कि अबतक क्या हुआ है? जिनके मूल भारत से जुड़े हैं सिर्फ उनको विकास दिखेगा, इटली वालों को नहीं...

यह भी पढ़ें: 'भाजपा ने मध्य प्रदेश को किया बर्बाद'; दमोह में कमलनाथ बोले- कांग्रेस का नहीं, सच्चाई का करें समर्थन

क्या कुछ बोले अमित शाह?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए ढेर सारे काम किए हैं। पहले जल, जंगल और जमीन की बात होती थी, लेकिन अब जल, जंगल, जमीन के साथ सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास की बात होती है।

गृह मंत्री ने कहा कि आदिवासी कल्याण को लेकर भाजपा का एक ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने आजादी के कई सालों बाद सबसे पहले आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया। जनजातीय आयोग का गठन किया और प्रधानमंत्री मोदी ने 23 से ज्यादा जनजातियों को आदिवासियों की सूची में जोड़ने का काम किया।

अमित शाह की कमलनाथ को चुनौती

अमित शाह ने पूर्ववर्ता कमलनाथ सरकार को आदिवासी विरोध बताते हुए कहा कि कमलनाथ में हिम्मत हैं तो अपने काम बताएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता किसी भी चौराहे पर बहस को तैयार हैं। कमलनाथ जी आइये सामने और अपने काम बताइये। कमलनाथ कांग्रेस के मुख्य्मंत्री का चेहरा तो बन गए, पर उनके पास जनता के लिए क्या किया ये बताने को नहीं है। मोदी जी ने जितना काम किया उतना यदि कांग्रेस ने 50 साल में भी किया हो तो बताये।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।