विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Polls 2023: CM शिवराज का प्रियंका पर पलटवार, बोले- माधवराव सिंधिया के लिए अभद्र शब्द कहना अहंकार की पराकाष्ठा है

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 16 Nov 2023 04:27 PM (IST)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा की गई टिप्पणी की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और देश अहंकार से भरे शब्दों के लिए आपको कभी माफ नहीं करेगा।

प्रियंका गांधी ने क्या कुछ कहा था?

प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दतिया में ज्योतिरादित्य सिंधिया को छोटे कद और बड़े अहंकार वाला व्यक्ति करार दिया था। साथ ही कहा था कि उन्होंने अपने परिवार की परंपरा को बखूबी निभाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दरमियां का एक किस्सा सुनाते हुए सिंधिया को लेकर यह टिप्पणी की थी। इसी टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज का पलटवार सामने आया है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियां जोरों पर, कल 230 विधानसभा सीटों पर होना है मतदान

'प्रियंका को माफ नहीं करेगी जनता'

मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी, यह आपके अहंकार की पराकाष्ठा है! मध्य प्रदेश और जनता की सेवा के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे माननीय माधवराव सिंधिया जैसे व्यक्तित्व के लिए आपने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह न केवल जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि हृदय को तार-तार कर देने वाला भी है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए व्यक्तिगत आक्षेप अत्यंत अशोभनीय और निंदनीय है। प्रियंका जी, मध्य प्रदेश और देश आपकी अभद्र व असहनीय टिप्पणी एवं अहंकार से भरे शब्दों के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें: बहन-बेटियों संग CM शिवराज ने मनाया भाई दूज; बोले- मैं बहुत खुश हूं, बहनों का मिल रहा प्रेम

'कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं'

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल में प्रियंका गांधी पर सवाल भी दागे। उन्होंने कहा कि क्या चुनाव एक्टिंग के लिए होते हैं? क्या ये फिल्मों के लिए होते हैं? क्या ये सलमान खान के नाम पर होते हैं? चुनाव तो जनता और विकास के मुद्दों के लिए होते हैं। कांग्रेस अजीबो-गरीब हो गई है। कभी जय-बीरू की बात करती है। इसी से पता चलता है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम डबल इंजन और कांग्रेस मनोरंजन है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।