Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mizoram Election 2023: 'भाजपा ने मणिपुर को किया नष्ट', आइजोल में BJP पर जमकर बरसे राहुल गांधी

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 02:11 PM (IST)

    चुनावी राज्य मिजोरम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मिजोरम में कांग्रेस पार्टी ने शांति लाई है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

    मिजोरम की राजधानी आइजोल में प्रेस वार्ता करते हुए राहुल गांधी। फोटोः @INCIndia
    मिजोरम की राजधानी आइजोल में प्रेस वार्ता करते हुए राहुल गांधी। फोटोः @INCIndia

    एएनआई, आइजोल। मिजोरम की तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के सिलसिले में आइजोल में पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मिजोरम में कांग्रेस पार्टी ने शांति लाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारत के विचारों पर हमला किया है।  

    भारत सरकार को मणिपुर से ज्यादा इजरायल की चिंता

    उन्होंने कहा कि

    पीएम मोदी और भारत सरकार को इजराइल में क्या हो रहा है, इसकी बहुत ही चिंता है। हालांकि, मणिपुर में क्या हो रहा है, इसमें बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने आगे कहा मणिपुर के विचार को भाजपा ने नष्ट कर दिया है। मणिपुर अब एक राज्य नहीं है। यहां लोगों की हत्याएं की गईं, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हुआ और बच्चों की हत्या कर दी गई, फिर भी प्रधानमंत्री को राज्य का दौरा करना महत्वपूर्ण नहीं लगाता।

    यह भी पढ़ेंः Mizoram Election 2023: आइजोल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की पदयात्रा, भारी संख्या में इकट्ठा हुई जनता

    जीएसटी पर सरकार को घेरा

    चुनावी राज्य मिजोरम में बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जीएसटी छोटे और मध्यम व्यवसायों को नष्ट करने के साथ-साथ भारत के किसानों को कमजोर करने के लिए बनाया गया है। राहुल गांधी ने नोटबंदी पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि नोटबंदी का क्या हुआ। यह केंद्र द्वारा लिए गए निर्णयों में सबसे हास्यास्पद कदम है।

    खबरें और भी

    16 साल की उम्र में आया था मिजोरम

    उन्होंने कहा कि मिजोरम के बारे में मेरी धारणा तब बनी जब मैं 16 साल का था और पहली बार जब मैं 1986 में अपने पिता के साथ यहां आया था। मिजोरम के लोग सौम्य, दयालु और स्नेही हैं।

    यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: बाइडन ने मारी पलटी, अब तक 4000 से ज्यादा लोगों की हुई मौत; युद्ध के 10वें दिन तक क्या-क्या हुआ?