यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mizoram Election 2023: आइजोल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की पदयात्रा, भारी संख्या में इकट्ठा हुई जनता
पार्टी अधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्वोत्तर राज्य में 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार ...और पढ़ें

HighLights
- मिजोरम के तीन दिवसीय यात्रा पर राहुल गांधी
- यात्रा के दौरान उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर
- 7 नवंबर को 40 सीटों के लिए होगा मतदान
पीटीआई, आइजोल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। पार्टी अधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य में 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार यानी आज यह यात्रा करेंगे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार के लिए आइजोल में पदयात्रा शुरू की।
आइजोल में राहुल गांधी का पैदल मार्च
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब सोमवार को आइजोल में पदयात्रा कर रहे थे तो भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। चुनावी राज्य मिजोरम की राजधानी पहुंचने के बाद, उन्होंने चानमारी जंक्शन से मार्च शुरू किया और पार्टी के झंडे लहराते कांग्रेस समर्थकों के बीच शहर की घुमावदार सड़कों से गुजरे।
#WATCH | Aizwal: Preparations underway by Congress workers ahead of MP Rahul Gandhi's Mizoram visit pic.twitter.com/XaVOUoeFyE
— ANI (@ANI) October 16, 2023
मिजोरम की जनता से की मुलाकात
राहुल गांधी ने पदयात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर इंतजार कर रहे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उनसे मिलने आने वाले लोगों से हाथ मिलाया और बातचीत की। कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता के साथ सेल्फी भी ली।
गांधी का राजभवन तक पैदल चलने और लगभग 4-5 किमी की दूरी तय करने और मार्च के समापन के बाद राज्यपाल के घर के पास एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम भी है।
#WATCH | Aizawl, Mizoram: Congress MP Rahul Gandhi's padayatra from Chanmari to Raj Bhavan. He is on a visit to the election-bound state. https://t.co/a1NAteoZwf pic.twitter.com/wOAwnQHMY7
— ANI (@ANI) October 16, 2023
18 अक्टूबर को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
नघाका ने कहा, "राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत सोमवार को यहां पहुंचेंगे। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, वह आइजोल में चानमारी से ट्रेजरी स्क्वायर तक 2 किलोमीटर लंबे मार्च में भाग लेंगे और हमारे उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान वह राज्य की प्रसिद्ध हस्तियों के साथ बातचीत भी करेंगे।" उन्होंने कहा, "राहुल गांधी 18 अक्टूबर को यहां से रवाना होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Mizoram Assembly Election 2023: CM जोरामथांगा का दावा- मिजोरम में फिर सत्ता में लौटेगा MNF
7 नवंबर को होगा मतदान
मालूम हो कि राज्य में चुनाव के तारीख की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो गई है। यहां पर नामांकन की आखिरी तारिख 20 अक्टूबर है और 21 अक्टूबर को नामांकन की जांच होगी। साथ ही, उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इस 40 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन 7 नवंबर को किया जाएगा और 3 दिसंबर को इसके नतीजे घोषित होंगे।