Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mizoram Election 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव की हुई घोषणा, 7 नवंबर को होगा मतदान; 3 दिसंबर को चुनावी नतीजे

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 12:31 PM (IST)

    Mizoram Election 2023 मिजोरम विधानसभा चुनाव में दो चरण में पूरे राज्य में को 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 3 दिसंबर को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। चुनाव ...और पढ़ें

    मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख की हुई घोषणा (जागरण ग्राफिक्स)
    मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख की हुई घोषणा (जागरण ग्राफिक्स)

    पीटीआई/एएनआई, मिजोरम। मिजोरम राज्य में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर को नई दिल्ली में प्रेस वार्ता कर चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मिजोरम में एक चरण में पूरे राज्य में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, 3 दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। 

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा करते हुए मिजोरम के अलावा अन्य राज्यों की भी तारीखों की घोषणा की जिसमें छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी। 

    पांच राज्य विधानसभाओं के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमने 40 दिनों में सभी 5 राज्यों का दौरा किया और सभी राजनीतिक दलों, केंद्र और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ चर्चा की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मिजोरम में कुल मतदाता 8.52 लाख हैं।

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा से पहले मीडिया संबोधन में कहा कि पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 679 विधानसभा क्षेत्रों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे, 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन PwD कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा, और 8,192 PS पर महिलाएं कमान संभालेंगी। वहीं सभी चुनावी राज्यों में 940 चेकपोस्ट बनाए गए हैं।

    खबरें और भी

    साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में, मिजोरम की 40 सीटों वाली विधानसभा में मिजो नेशनल फ्रंट 37.8 फीसदी वोट शेयर के साथ 26 सीटें जीतने में कामयाब रही। कांग्रेस ने 5 सीटें हासिल कीं और बीजेपी ने एक सीट जीती। ज़ोरमथांगा राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।

    यह भी पढ़ें- MP Election 2023: मध्य प्रदेश में बजा चुनावी बिगुल, इस तारीख को डाले जाएंगे वोट; नतीजे कब घोषित होंगे?

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023 Date: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, इस दिन डाले जाएंगे वोट