यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Election 2023 Date: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, इस दिन डाले जाएंगे वोट
Rajasthan Assembly Election 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य में कब वोटिंग ...और पढ़ें

HighLights
- राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान
- चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का किया एलान
- अगले साल जनवरी में खत्म होगा विधानसभा का कार्यकाल
डिजिटल डेस्क, जयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राजस्थान में कब और कितने चरण में मतदान होगा।
राजस्थान में कब डाले जाएंगे वोट?
चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव की अधिसूचना 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख छह नवंबर है। नामांकन की जांच सात नवंबर को होगी। उम्मीदवार नौ नवंबर तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

(मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार)
मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कुल 679 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन राज्यों में कुल 16 करोड़ वोटर्स हैं। यहां 60 लाख से ज्यादा वोटर पहली बार मतदान करेंगे। आठ करोड़ से ज्यादा पुरुष वोटर हैं। महिला मतदाताओं की संख्या 7.8 करोड़ है।
राजस्थान में इस बार कितने मतदाता हैं?
- राजस्थान में इस बार 51 हजार 756 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। पिछली बार इनकी संख्या 51 हजार 796 थी।
- मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 है, जिसमें से एक लाख 41 हजार 890 सर्विस वोटर्स हैं।
- राज्य में 18-19 साल के 22 लाख चार हजार 514 वोटर्स हैं।
- राजस्थान में पीडब्ल्यूडी वोटर्स पांच लाख 60 हजार 990, थर्ड जेंडर 606 और सीनियर सिटीजन 11 लाख 78 हजार 285 है।
17 अक्टूबर को किया जाएगा वोटर लिस्ट का प्रकाशन
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। इसमें 23 तारीख तक संशोधन हो सकेगा। आयुक्त ने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को कम से कम तीन बार न्यूजपेपर में अपने बारे में बताना होगा। उनकी पार्टी को भी बताना होगा कि उन्होंने उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया।
कब खत्म होगा राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल?
राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल अगले साल जुलाई में खत्म होगा। राज्य में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं, जिसमें से कांग्रेस के पास 100 और भाजपा के पास 73 सीटें हैं। बहुमत के लिए जरूरी सीटों की संख्या 100 है। राज्य में इस समय कांग्रेस की सरकार है और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं।
खबरें और भी
.jpg)
यह भी पढ़ें: 'राजस्थान में अपनाया जाएगा बिहार सरकार का मॉडल', CM गहलोत बोले- हम जातीय सर्वे कराएंगे
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम
राजस्थान में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 108, जबकि भाजपा ने 70 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल को एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को तीन और भारतीय ट्राइबल पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली थी। इसके अलावा, 13 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीत हासिल करने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में आठ कल्याणकारी बोर्डों के गठन को मिली मंजूरी, विभिन्न समुदायों की स्थिति सुधारने की पहल तेज
किन पांच राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव?
राजस्थान के अलावा, चार अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होंगे। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Assembly Election 2023 Live: 7 को मिजोरम, 17 को मध्य प्रदेश और 30 को तेलंगाना में चुनाव, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होंगे मतदान
दो किमी से अधिक दूर नहीं होंगे मतदान केंद्र
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान केंद्र दो किमी से अधिक दूरी पर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर तक पार्टियों को मिले चंदे की जानकारी देनी होगी। रिपोर्ट के बाद ही टैक्स में छूट मिलेगी।
दिल्ली में छह अक्टूबर को हुई थी आयोग की बैठक
गौरतलब है कि छह अक्टूबर को दिल्ली में पर्यवेक्षकों की अहम बैठक हुई थी, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, दोनों चुनाव आयुक्त, जनरल ऑब्जर्वर, एक्सपेंडिचर और सिक्योरिटी ऑब्जर्वर भी शामिल हुए थे।