यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha Elections 2024: विधानसभा चुनाव में बचे हैं कुछ ही महीने, नए वर्ष से ओडिशा में गरमाएगी राजनीति
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल का कहना है पार्टी इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में डबल इंजन की सर ...और पढ़ें

HighLights
- संगठन को मजबूत करने में जुटी हैं बीजद, भाजपा एवं कांग्रेस
- गांव-गांव जाएंगे भाजपा के नेता, संगठन को मजबूत करने में जुटी है कांग्रेस
- स्थापना दिवस से सांगठनिक कार्यक्रम में तेजी ला सकती है बीजद
शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। ओडिशा में आम चुनाव को महज कुछ महीने का समय बचा है ऐसे में राज्यी की तीनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी हैं। शासक बीजू जनता दल ने अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी और अब जमीनी स्तर पर मतदाताओं से सीधा संपर्क बनाना आरंभ कर दिया।
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनाव को देखते हुए अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा है कि भाजपा के नेताओं का रूख अब गावों की तरफ होगा। बीजद एवं भाजपा की ही तरह कांग्रेस भी अपने संगठन में जान फुंकने का खाका तैयार कर रही है। प्रदेश की तीनों ही प्रमुख पार्टियों चंचलता से स्पष्ट हो रहा है कि नए वर्ष के आरंभ से ही प्रदेश में राजनीतिक माहौल सरगर्म हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक बीजू जनता दल ने इस बार आम चुनाव में प्रदेश में डेढ़ करोड़ वोट अख्तियार करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। इसी हिसाब से पार्टी के नेता रणनीति तथा अपने संगठन को मजबूत बनाने में में भी जुट गए हैं। बीजद के नेता एवं कार्यकर्ता सीधे लोगों के बीच जाकर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। मैं भी बनूंगा नवीन ओडिशा का सारथी कार्यक्रम के जरिए राज्य के युवाओं को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वहीं आगामी 14 दिसम्बर को बीजद सुप्रीमो तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लेकर कार्यकारिणी बैठक करने के साथ ही संगठन को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे। 26 दिसम्बर को पार्टी का स्थापना दिवस है। माना जा रहा है इसके बाद से पार्टी के नेता संगठित होकर मैदान में उतरेंगे। वहीं फाइव टी रूपांतरण एवं विभिन्न संगठनों के लोगों से मुलाकात कर फाइव टी अध्यक्ष वी.के.पांडियन पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
खबरें और भी
इस मामले में राज्य में प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी भी पीछे नहीं है। भाजपा के नेता भी अपने संगठन को मजबूत करने के साथ ही अगले चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने की मुहिम शुरू कर दिए हैं।
डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए रणनीत तैयारः BJP
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल का कहना है पार्टी इस बार अच्छा प्रदर्शन करेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए हमारी रणनीत बनकर तैयार है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिया गया है। वरिष्ठ नेताओं को पंचायत दायित्व दिया गया है। पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी, निर्वाचित जन प्रतिनिधि गांव-गांव जाएंगे और केन्द्र सरकार की सफलता तथा राज्य सरकार की विफलता के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे।
हालांकि बीजद एवं भाजपा की तुलना में कांग्रेस इस क्षेत्र में थोड़ा पीछे जरूर नजर आ रही है मगर पार्टी के नेता अपने संगठन को मजबूत करने में जूट गए हैं। पार्टी की तरफ से विभिन्न जिलों के लिए जिला कमेटी घोषित कर दी गई है। पार्टी ने अगले चुनाव में युवा वर्ग पर अधिक फोकस कर रही है।
यह भी पढ़ेंः अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख, कई सैन्य अधिकारियों से है मिलने का कार्यक्रम
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी ने अभी से 100 विधानसभा सीट पर जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित कर सकती है। ऐसे में नए वर्ष से प्रदेश का राजनीतिक माहौल पूरी तरह से सरगर्म होने की उम्मीद की जा रही है।