Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख, कई सैन्य अधिकारियों से है मिलने का कार्यक्रम

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 11:28 PM (IST)

    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर रविवार को वाशिंगटन के लिए रवाना हुए।सेना की मीडिया मामलों की शाखा इंट ...और पढ़ें

    अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर। फाइल फोटो।
    अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर। फाइल फोटो।

    पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर नकदी संकट से जूझ रहे अपने देश की गंभीर आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा चुनौतियों के बीच अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर रविवार को वाशिंगटन के लिए रवाना हुए।

    अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मिलेंगे जनरल मुनीर

    सेना की मीडिया मामलों की शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान जनरल मुनीर का अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य और अन्य सरकारी अधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम है।

    अफगानिस्तान की स्थिति पर हो सकती है चर्चा

    उनकी यात्रा ऐसे समय हो रही है जब पाकिस्तान विभिन्न कानूनी मुद्दों के कारण देरी के बाद आठ फरवरी को होने वाले आम चुनावों की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, सुरक्षा मुद्दों और भीषण सर्दी के कारण चुनाव समय पर होंगे या नहीं, इसे लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। माना जा रहा है कि जनरल मुनीर अपने मेजबानों के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों, खासकर अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा करेंगे।

    यह भी पढ़ेंः Pakistan Election: पाकिस्तान में आम चुनाव की तारीख की अटकलों पर लगा विराम, इलेक्शन कमिशन ने देरी की संभावना से किया इनकार

    जनरल मुनीर और अमेरिकी रक्षा मंत्री ने फोन पर की थी बात

    दोनों देशों के रक्षा क्षेत्र के नेता आपस में संपर्क में बने हुए हैं। अक्टूबर में जनरल मुनीर और अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड ऑस्टिन ने टेलीफोन पर बातचीत की और पारस्परिक हित के क्षेत्रों के साथ-साथ हाल के क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की थी।

    यह भी पढ़ें- Pakistan: परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ को इसलिए दिखाया था सरकार से बाहर का रास्ता, पूर्व पीएम ने कारगिल युद्ध को लेकर किया खुलासा

    खबरें और भी