Puducherry Election Date: पुडुचेरी में 9 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को एक साथ नतीजों का एलान
चुनाव आयोग ने रविवार शाम को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की। इनमें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और ...और पढ़ें
HighLights
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों की तारीखें घोषित कीं।
पुडुचेरी और केरल में 9 अप्रैल 2026 को मतदान।
सभी राज्यों के नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान आज किया गया। इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया ने रविवार को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
इन चुनावों में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। इन सभी जगहों पर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण पहले ही पूरा किया जा चुका है और अंतिम मतदाता सूची भी प्रकाशित कर दी गई है।
पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान
केरल और पुडुचेरी में एक साथ 9 अप्रैल 2026 को वोट डाले जाएंगे और नतीजों का एलान सभी राज्यों का 4 मई 2026 को किया जाएगा। 30 सीटों वाले केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में किसका पलड़ा भारी है, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है।