यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Election 2023: राजस्थान CM के बयान पर भाजपा का तंज, कहा- गहलोत साहब जनता आपसे छुड़वा देगी पद
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मैं पद छोड़ना चाहता हूं लेकिन पद मुझे नहीं छोड़ रहा है। बयान पर भाजपा हमलावर है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के बयान 'मैं पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन पद मुझे नहीं छोड़ रहा है।' पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि गहलोत साहब चिंता मत कीजिये, कुछ दिनों की बात है। जनता आपसे पद छुड़वा देगी।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की लूट, झूठ और फूट की सरकार आपने चलाई है, उसके लक्षण अभी से दिखाई देने लगे हैं। कांग्रेस अबतक अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी नहीं कर सकी है।
क्या कुछ बोले शहजाद पूनावाला?
पूनावाला ने शुक्रवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) राजनीतिक पर्यटन पर राजस्थान आती हैं। प्रदेश की महिलाएं प्रियंका से महिलाएं उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में जवाब मांग रही हैं। महिलाएं पूछ रही हैं कि कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे के दुष्कर्म पीड़िता से मिलने के लिए प्रियंका क्यों नहीं पहुंचीं। प्रदेशभर में हुई विभिन्न दुष्कर्म की पीड़िताओं से मिलने के लिए क्यों नहीं आईं।

'राजस्थान में भ्रष्टाचार की स्टेक होल्डर हैं प्रियंका'
उन्होंने कहा कि जलदाय मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जयपुर में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुई। अशोक गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए पूनावाला ने कहा कि प्रियंका खुद राजस्थान में भ्रष्टाचार की स्टेक होल्डर हैं। उनके परिवार पर बीकानेर के किसानों की जमीन हड़पने का केस चल रहा है।
लाल डायरी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लाल डायरी में भ्रष्टाचार के कई हिसाब हैं। पूनावाला ने कहा कि प्रियंका कहती हैं कि कांग्रेस एकजुट है, लेकिन कौन सी कांग्रेस एकजुट हुई है, गहलोत कांग्रेस, पायलट कांग्रेस या फिर एक परिवार की कांग्रेस।
खबरें और भी
'PM ने नहीं दिया था सफेद लिफाफा'
राजस्थान के देवनारायण मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से 21 रुपये का चढ़ावा दिए जाने के मसले पर पूनावाला ने कहा कि देवनारायण मंदिर में जब पीएम गए तब उन्होंने कोई सफेद लिफाफा नहीं दिया था। यह कांग्रेस का एक सफेद झूठ है।
इस बीच, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रियंका प्रदेश का दौरा कर पीड़ित जनता के घावों पर नमक छिड़कने का काम कर रही हैं।