यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'राजस्थान में इस बार होगा बदलाव, BJP बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार', देवेंद्र फडणवीस ने साधा कांग्रेस पर निशाना
भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकल रही राजस्थान में परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जोधपुर पहुंचे। जहा ...और पढ़ें

HighLights
- देवेंद्र फडणवीस ने साधा अशोक गहलोत पर निशाना।
- देवेंद्र फडणवीस ने कहा- BJP बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार
जोधपुर, राज्य ब्यूरो। Rajasthan Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से निकल रही राजस्थान में परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) जोधपुर पहुंचे। जहां उन्होंने परिवर्तन यात्रा की एक सभा में शिरकत की। जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के साथ चलने वाली सरकार लोग चुनकर देंगे।
राजस्थान में BJP को मिल रहा लोगों का जन समर्थन- देवेंद्र फडणवीस
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राजस्थान में परिवर्तन यात्रा चल रही है और जिस प्रकार से लोगों का जन समर्थन मिल रहा है। इससे लगता है कि राजस्थान में लोगों ने मन बना लिया है कि राजस्थान में परिवर्तन होगा और मोदी के साथ चलने वाली राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान में नहीं है कोई गहलोत और पायलट गुट', सचिन बोले- हम हैं कांग्रेस के सिपाही

राजस्थान मे भाजपा की सरकार बनेगी- फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस प्रकार से देश को बदलते हुए लोग देख रहे हैं। उससे साफ प्रतीत होता है कि इस बार राजस्थान मे भाजपा की सरकार बनेगी। फडणवीस ने कहा कि राजस्थान मे कांग्रेस और अशोक गहलोत की सरकार ने लोगों से खोखले वादे किए, लोगों के जहन में वो बातें आज भी हैं।
एयरपोर्ट पर हुआ देवेंद्र फडणवीस का जोरदार स्वागत
वहीं, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर भी देवेंद्र फडणवीस के साथ नजर आईं। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस सड़क मार्ग से पाली की परिवर्तन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। इससे पहले एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारी और नगर निगम महापौर वनिता सेठ के द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।