Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा कब मिलेगी' प्रियंका गांधी पर BJP ने कसा तंज

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 02:12 PM (GMT+05:30)

    भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्र के झुंझुनू दौरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब वह निवाई आईं तो उन्हों ...और पढ़ें

    Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी के झुंझुनू दौरे पर बीजेपी ने साधा निशाना
    Rajasthan Election 2023: प्रियंका गांधी के झुंझुनू दौरे पर बीजेपी ने साधा निशाना

    HighLights

    1. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के झुंझुनू दौरे पर बीजेपी ने साधा निशाना
    2. सतीश पूनिया ने कहा- पिछली बार निवाई आने पर प्रियंका ने आचार संहिता का किया था उल्लंघन
    3. प्रियंका गांधी से राजस्थान की जनता पूछ रही है कि महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा कब मिलेगी- पूनिया

    एएनआई, जयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों ने प्रचार को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का झुंझुनू का दौरा करने का कार्यक्रम है। हालांकि, इसे लेकर भाजपा ने उन पर जमकर हमला बोला है।

    'पिछली बार निवाई में प्रियंका ने आचार संहिता का किया था उल्लंघन'

    भाजपा नेता सतीश पूनिया ने राजधानी जयपुर में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्रियंका गांधी के झुंझुनू दौरे पर कहा कि पिछली बार जब वह निवाई आईं तो उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री पद का अपमान करते हुए झूठा बयान भी दिया।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: BJP की पहली लिस्ट में आलाकमान तो दूसरी में वसुंधरा राजे का दिखा दमखम, कांग्रेस में काम नहीं आया सर्वे

    क्या रेप पीड़िताओं के लिए लड़ रही हैं प्रियंका गांधी?

    सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान की जनता प्रियंका गांधी से पूछ रही है कि उन्होंने कहा था- लड़की हूं, लड़ सकती हूं, तो क्या वह राजस्थान में रेप पीड़ित महिलाओं के लिए लड़ रही हैं? उन्हें जवाब देना चाहिए कि राजस्थान की महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा कब मिलेगी?

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: 'वोट होंगे 1440 और पड़ेंगे 1450', प्रचार में BJP प्रत्याशी बाबा बालकनाथ का विवादित बयान

    राजस्थान में मतदान कब होगा?

    राजस्थान में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अब तक भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दो-दो लिस्ट जारी की है। भाजपा ने जहां 124 प्रत्याशियों का एलान किया है तो वहीं कांग्रेस ने केवल 76 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।