यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan Election 2023: BJP का बड़ा दांव, 7 सांसदों को मैदान में उतारा; 41 प्रत्याशियों की सूची जारी
बीजेपी ने राजस्थान में आगामी चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि इन 41 उम्मीदवारों में से 7 सांसदों को भी टिकट दिया गया है। ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा ने की 41 उम्मीदवारों की सूची जारी
- सात सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा गया
- 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान
एजेंसी, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 41 उम्मीवारों का नाम जारी किया गया है। मालूम हो कि इन 41 उम्मीवारों में सात सांसदों का नाम भी शामिल हैं। इस बार सांसदों को टिकट देकर भाजपा बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है।
इन सांसदों को मिला टिकट
आगामी चुनाव के लिए भाजपा ने झोटवाड़ा से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विद्याधर नगर से दीया कुमारी, तिजारा से बाबा बालकनाथ, मंडावा से नरेंद्र कुमार, संचोरी से देवजी पटेल, सपोटरा से हंसराज मीना और सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल मीना को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
BJP releases a list of 41 candidates for the upcoming election in Rajasthan.
— ANI (@ANI) October 9, 2023
Rajyavardhan Singh Rathore to contest from Jhotwara, Diya Kumari from Vidhyadhar Nagar, Baba Balaknath from Tijara, Hansraj Meena from Sapotra and Kirodi Lal Meena to contest from Sawai Madhopur. pic.twitter.com/S68CstH35Y
यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023 Date: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, इस दिन डाले जाएंगे वोट
इन दिग्गजों का नाम नहीं शामिल
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी चंद्रमोहन मीना को बस्सी (जयपुर) से टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खेमे से राजपाल सिंह शेखावत और नरपत सिंह राजवी का नाम पहली सूची में नहीं है।
खबरें और भी
23 नवंबर को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने सोमवार को ही राजस्थान समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, राजस्थान की सभी 200 सीटों पर 23 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, चुनाव के परिणाम को 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। मालूम हो कि तारीखों के ऐलान होने के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।