विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को होगी मतगणना

Published: Sun, 15 Mar 2026 04:27 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2026 05:24 PM (IST)

Tamilnadu Election 2026 Date Announcement: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का एलान कर दिया है। तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

HighLights

  1. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का एलान

  2. राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर होंगे चुनाव

  3. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की घोषणा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया है। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को होगा।

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर सत्ता के लिए होने वाली इस जंग की रणभेरी बज चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तमिलनाडु में सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय त्योहारों को ध्यान में रखते हुए मतदान और मतगणना की तारीख स्पष्ट कर दी है।

तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटों पर चुनाव का एलान हो चुका है। तमिलनाडु के सभी सीटों पर चुनाव एक चरण में होगा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी और वोटों की गिनती चार मई को होगी।

 तमिलनाडु में कितने वोटर हैं?

तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई तक है। तमिलनाडु में कुल 5.6 करोड़ वोटर हैं, जिनमें 2.7 करोड़ पुरुष और 2.8 करोड़ महिला वोटर हैं। यहां 7617 वोट थर्ड जेंडर के भी हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव होने हैं।

सभी मतदान केंद्रों पर पारदर्शिता

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करने के लिए चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2026 के विधानसभा चुनावों के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की सुविधा प्रदान करेगा।

SIR को लेकर क्या बोले चुनाव आयुक्त

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'किसी भी लोकतंत्र की नींव पारदर्शी मतदाता सूची होती है। इसी उद्देश्य से संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।

मैं इस कार्य के सुचारू संचालन और पूर्णता को सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों, मतदाता पंजीकरण अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और इस कार्य में शामिल सभी चुनाव अधिकारियों को बधाई देता हूं।'

तमिलनाडु की वर्तमान राजनीतिक स्थिति

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के तारीखों के एलान के साथ ही राजनीति में हलचल तेज हो गई है। तमिलनाडु की राजनीति अब तक एआईएडीएमके और डीएमके के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, लेकिन इस बार अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी, तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) की एंट्री ने राजनीति को नया मोड़ दे दिया है।

राज्य के मतदाताओं के सामने दो से अधिक विकल्प होने के कारण इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी डीएमके ने कांग्रेस सहित आठ दलों के साथ गठबंधन करके सत्ता में बने रहने मजबूत दांव चला है, जबकि मुख्य विपक्षी दल AIADMK अंदरूनी संकटों से जूझ रहा है। इस बीच अभिनेता से नेता बने सुपर स्टार थलापति विजय की सियासी एंटी से यहां की राजनीतिक समीकरण में बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का एलान, दो चरणों में होंगे इलेक्शन

यह भी पढ़ें- असम चुनाव 2026 की तारीखों का एलान, एक चरणों में होगा चुनाव; जानिए कब आएंगे नतीजें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।