Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तर प्रदेश में अब बुआ-बबुआ नहीं फुलवा की सरकार बनाओ: राजनाथ

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 10 Dec 2016 04:09 PM (GMT+05:30)

    राजनाथ सिंह ने फतेहपुर के शांतिनगर के एमजी डिग्री कालेज में आयोजित रैली में कहा कि उत्तर प्रदेश में अब बुआ और बबुआ की नहीं फुलवा वाली सरकार चाहिए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    फतेहपुर (जेएनएन)। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अबकी बुआ बबुआ की नहीं फुलवा (कमल) की सरकार बना दो। नोटबंदी से कालाबाजारियों और भ्रष्टाचारियों की नसबंदी हो गई। प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ओला-पाला का भेजा गया पैसा खा गये। किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा। सडकों में गड्ढे हैं। शिक्षक लाठी खा रहे। नोट बंदी में नाम लिए बिना मायावती पर कहा कि टिकट बेचे जा रहे थे फिर बुलाकर पैसा वापस किया जा रहा। बिहार के सीएम नीतीश, ओडिशा के नवीन पटनायक जैसे ईमानदार लोग नोटबंदी के समर्थन में खडे हैं। नरेंद्र मोदी के साहसिक कदम से देश का नक्शा जल्द ही बदल जाएगा। दूसरे देश अनुकरण करेंगे।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ से 11 को बहराइच जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

    राजनाथ ने फतेहपुर के एमजी डिग्री कालेज रैली में कहा कि भाजपा सरकार बनवाने की जोरदार पैरवी की। फतेहपुर में आज राजनाथ सिंह ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा की रैली को संबोधित किया। इस दौरान कुछ लोगों ने काला झंडा दिखाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनको हिरासत लिया गया है।राजनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है।भाजपा ही उत्तर प्रदेश का समुचित विकास कर सकती है और भाजपा ही देश के सबसे बड़े प्रदेश का सही मायने में विकास करना चाहता है। बीते ढाई वर्ष में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में इतना विकास का काम करवा दिया है, जिसके बारे में लोग विचार ही करते रहे। राजनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता के रुख को देखने से लगता है कि भाजपा को यहां पर पूर्ण बहुमत मिलेगा।

    देश की सीमा पर पाकिसतान की हरकतों के बारे में राजनाथ ने कहा कि हर जगह पर भारतीय सेना उनको माकूल तथा मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अब तो विश्व का हर देश उनकी हरकतों की निंदा कर रहा है। हमने उनके साथ बेहद शालीन व्यापार किया। इसका हमको उचित जवाब नहीं मिला है। अब भी पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के मुरीद मुस्लिम किसानों ने रैली के लिए कटवा दी फसल

    राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नोटबंदी का फैसला ऐतिहासिक है। नोटबंदी से देश मे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। राजनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को प्रदेश के किसानों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। उत्तर प्रदेश किसानों से अनाज ही नहीं खरीद रही है। उनका बाजार में दलालों के पास अनाज बेचना पड़ रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो किसान को फसल का पूरा मूल्य समय से मिलेगा। समाजवादी पार्टी का किसानों की हितैषी बनने का दावा झूठा साबित हो रहा है।

    खबरें और भी

    फतेहपुर में परिवर्तन रैली में आये केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के भाषण के दौरान तीन युवकों ने दिखाया काला झंडा। नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के लगा रहे थे। तीनों युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    देखें तस्वीरें : कुशीनगर की रैली में पीएम मोदी के डिफरेंट मूड्स