विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Assembly Election : सत्ता की जंग में अखिलेश यादव फिलहाल निहत्थे

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 15 Jan 2017 09:03 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2017 10:46 PM (IST)

मुख्यमंत्री इन दिनों बहुत ही अधिक आक्रामक शैली में हैं। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजनैतिक तौर पर भले ही आक्रामक ...और पढ़ें

UP Assembly Election : सत्ता की जंग में अखिलेश यादव फिलहाल निहत्थे
UP Assembly Election : सत्ता की जंग में अखिलेश यादव फिलहाल निहत्थे

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकने के लिए साइकिल चुनाव चिन्ह पाने के लिए बेहद आतुर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निहत्थे हैं। यानी उनके पास कोई भी असलहा नहीं है।

मुख्यमंत्री इन दिनों बहुत ही अधिक आक्रामक शैली में हैं। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राजनैतिक तौर पर भले ही आक्रामक छवि में हैं, लेकिन अपनी सुरक्षा को लेकर उतने सतर्क नहीं हैं। जहां एक तरफ सुरक्षा के नाम पर सपा के मंत्रियों के पास आधुनिक हथियार हैं वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव निहत्थे हैं। सीएम अखिलेश यादव के पास कोई भी हथियार नहीं है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश साइकिल पाने को संघर्षरत, प्रतीक करोड़ों की कार में सवार

एक रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश सरकार में मौजूद 30 कैबनेट मंत्रियों के पास अत्यधुनिक हथियार मौजूद है। इनमें से कुछ के पास राइफल, गन और रिवॉल्वर हैं। कैबिनेट मिनिस्टर विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह और रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया के पास सबसे महंगे हथियार हैं। दोनों के पास तीन-तीन लाख रुपए कीमत का असलहा है।

रामगोपाल के पास विदेशी हथियार

लखनऊ में बीती एक जनवरी के समाजवादी पार्टी के अवैध माने जा रहे अधिवेशन के कर्ताधर्ता राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पास 3 विदेशी रायफल और उनके बेटे अक्षय यादव के पास भी एक पिस्टल और एक रायफल है।

यह भी पढ़ें: UP Election 2017 : सीएम अखिलेश और राहुल गांधी के बीच गठबंधन लगभग तय

मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया के पास 2,00,000 कीमत की पिस्टल और 1,00,000 कीमत की रायफल है। यासर शाह कर एवं निबंधन (व्यापार कर) मंत्री के पास एक-एक रायफल व पिस्टल, जियाउद्दीन रिजवी मंत्री पशुधन के पास एक राइफल जिसकी कीमत 75,000 रुपए और रिवॉल्वर जिसकी कीमत 75,000 रुपए है।

वहीं दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा के पास एक पिस्टल जिसकी कीमत 60,000 रुपए एक राइफल जिसकी कीमत 55,000 रुपए है। समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण व सैनिक कल्याण मंत्री शंख लाल मांझी के पास एनपी बोर रिवॉल्वर और एक राइफल है जिसकी कुल कीमत 1,32,116 रुपए है।

यह भी पढ़ें: राजनीति में नहीं आएंगे मुलायम के छोटे पुत्र प्रतीक यादव

गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा के पास 0.32 बोर रिवॉल्वर कीमत 60,000 रुपए है। 306 बोर राइफल की कीमत 50,000 रुपए इसके अलावा 12 बोर बंदूक है जिसकी कीमत 10,000 रुपए है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के मंत्री पारसनाथ यादव के पास मौजूद गन की कीमत 5,000 रुपए है। उनकी रिवॉल्वर की कीमत 45,000 और रायफल जिसकी कीमत 50,000 रुपए है। महबूब अली वस्त्र उद्योग एवं रेशम उद्योग, अर्थ एवं संख्या, लघु सिंचाई के मंत्री के पास 2 रायफल और एक रिवॉल्वर है, जिसकी कीमत 1,82,500 रुपए है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री शिवाकान्त ओझा के पास 60,000 कीमत की रिवॉल्वर और 50,000 की कीमत की रायफल है।

यह भी पढ़ें: मुलायम की छोटी बहू पीएम मोदी की मुरीद, सर्जिकल स्ट्राइक को बताया जरूरी

ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप के पास एक पिस्टल तथा एक डबल बैरल गन है, जिसकी कीमत 2,00,000 रुपए है। अवधेश प्रसाद होमगॉर्डस प्रांतीय रक्षक दल के मंत्री हैं, उनके पास सिंगल बैरल है, गन जिसकी कीमत 1,200 रुपए और रिवॉल्वर जिसकी कीमत 12,240 रुपए और इसके अलावा एक राइफल जिसकी कीमत 12,000 रुपए है। कृषि मंत्री, विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, के पास एक पिस्टल 1,50,000 व दो कट्टा रायफल हैं जिसकी कीमत 1,50,000 रुपए है। अखिलेश सरकार सबसे कद्दावर मंत्री आजम खां के पास भी हथियार हैं। संसदीय कार्य, अल्प संख्यक कल्याण व हज मंत्री आजम खां के पास एक 30,000 रुपए की कीमत का रिवॉल्वर तथा एक एनपी बोर राइफल जिसकी कीमत 20,000 रुपए इसके अलावा डीबीबीएल गन जिसकी कीमत 12,000 रुपए है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।