विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश हित में काम कर रही है मोदी सरकार : तोगड़िया

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 26 Nov 2016 03:37 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2016 05:57 PM (IST)

नोटबंदी पर तोगडिय़ा ने कहा मैं डाक्टर हूं और कैंसर जैसी बीमारी का उपचार करता हूं। मैं इस बारे में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मथुरा (जेएनएन)। विश्व हिन्दू परिषद के नेता प्रवीण भाई तोगडिय़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर काम को सराहा है। तोगडिय़ा कल से मथुरा में विश्व हिन्दू परिषद की हिन्दू हेल्प लाइन की बैठक में शिरकत कर रहे हैं।

हिंदू हेल्पलाइन संस्था की सातवीं अखिल भारतीय बैठक के बाद तोगडिय़ा ने मीडिया से बात की। जब उनके पूछा गया कि देश में नोटबंदी पर आपकी कोई प्रतिक्रिया है तो वह सवाल पर चौंके। देश में नोट बंदी के सवाल पर तोगडिय़ा ने कहा मैं डाक्टर हूं और कैंसर जैसी बीमारी का उपचार करता हूं। यह प्रश्न को अर्थशास्त्री से पूछा जाता तो बेहतर था। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश की 125 करोड़ लोगों की सरकार ने लिया है। मैं इस बारे में सिर्फ इतना ही कहूंगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देशहित में काम कर रही है। यह 125 करोड़ लोगों की सरकार है और देशवासियों के हित में कार्य कर रही है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि हम मथुरा में दो दिनी बैठक करने आए हैं। हमारा प्रयास है कि देश तथा विश्व का हिंदू संगठित रहे। इससे हर समस्या का बेहतर समाधान होगा। तोगडिय़ा ने कहा कि अब विश्व हिंदू परिषद हिंदू हेल्पलाइन के जरिए समाजसेवा करेगी। हमने गरीबों को अनाज बांटने की योजना शुरू की है। हम गांव-गांव जाकर अनाज एकत्रित करने के बाद उसको गरीबों में बांटेंगे। विश्व हिन्दू परिषद की इस योजना का लाभ देश में उन 17 करोड़ लोगों को मिलेगा तो भूखे सोते हैं। एक मुट्ठी अनाज योजना शुरु की जा रही। हम देश के हर घर से एक मुट्ठी अनाज लेंगे।

यह भी पढ़ें - देश हित में काम कर रही है मोदी सरकार : तोगड़िया

यह भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को मिलेगा नोटबंद करने का जवाब : चौधरी

मथुरा के वृन्दावन में हिन्दू हेल्प लाइन की अखिल भारतीय बैठक के बाद तोगडिय़ा ने बताया कि विहिप की हिन्दू हेल्प लाइन तीर्थ यात्रा हो या हिन्दुओ को किसी तरह की जरुरत हर जगह मदद करेगी। तोगडिय़ा ने कहा कि हमने तो हिन्दू ह्यूमन राइट कमीशन की मांग भी उठाई है। हिंदू हेल्पलाइन संस्था की सातवीं अखिल भारतीय बैठक आज व कल वात्सल्य ग्राम में है। इसमें 38 प्रांतों के 150 प्रतिनिधि शामिल हैं। दो दिवसीय बैठक में हिंदुओं की समस्याओं और उनके निराकरण पर मंथन होगा।

बैठक में शामिल होने आए हिंदू हेल्पलाइन और हिंदू हेल्थलाइन के संयोजक डा. पंकज तुली और डा. अशोक शारदा ने बताया कि आज डा. प्रवीण भाई तोगडिय़ा मार्गदर्शन देंगे।

पढ़ें- समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पर कॉमिक्स भी पढ़ें- नोटबैन पर भाकियू नेता बोले- 'भाजपा को भी कांग्रेस जैसा सबक सिखाएगी जनता'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।