Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव पर कॉमिक्स भी

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2016 11:16 AM (IST)

    मुलायम के आरंभिक जीवन से लेकर उनके धरती पुत्र बनने तक का जिक्र है। विमोचन के मौके पर सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीबों क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ(जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के तमाम जीवन वृंतात तथा जीवनी के बाद अब कॉमिक्स भी बाजार में आ गई है। मध्य प्रदेश की एक लेखिका ने उनके संघर्षों और राजनीतिक जीवन यात्रा पर यह चित्रकथा तैयार की है, जिसका कल विमोचन किया गया।

    लेखिका है सोनिया शर्मा और कामिक्स का शीर्षक है, 'एक गरीब परवर रहम दिल नेता के संघर्ष की कहानी'। इसमें मुलायम के आरंभिक जीवन से लेकर उनके धरती पुत्र बनने तक का जिक्र है। विमोचन के मौके पर सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी है। आर्थिक व सामाजिक विषमता के विरुद्ध मुलायम सिंह ने कई आंदोलन किये।

    उनके बराबर सामाजिक न्याय व सद्भाव का दूसरा सियासी योद्धा नहीं है। सिर्फ नेताजी में ही सांप्रदायिक ताकतों को रोकने की क्षमता है। शिवपाल के मुताबिक इस चित्रकथा से बच्चों को नेताजी के दर्शन पर चलकर सामाजिक न्याय व समाजवादी आंदोलन की बेहतर जानकारी मिलेगी। इस मौके पर लेखिका के अलावा समाजवादी लेखक संघ के अध्यक्ष व सपा प्रवक्ता दीपक मिश्र भी मौजूद थे।

    पढ़ें- शादी के लिए अब निकाल सकेंगे ढाई लाख, बैंकों के पास पहुंचा अादेश पढ़ें- नोटबंदी का असर - अब एक दिसंबर तक लीजिये टोल फ्री का मजा पढ़ें- नोटबंदी : कम से कम किसानों को तो छूट दे सरकार : अखिलेश यादव

    खबरें और भी

    पढ़ें- मौलाना राबे हसन नदवी पांचवीं बार मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष

    पढ़ें- नोटबंदी : विवाह के सात फेरे से पहले पूरा पूरे करने होंगे आरबीआई के सात वचन

    पढ़ें- बैंकों का खजाना खाली देख दिन भर होता रहा हंगामा, टूटते रहे सब्र के बांध

    पढ़ें- नोटबंदी से परेशान गरीब, किसान और मजदूरों के साथ सहानुभूति बरतें-अखिलेश

    पढ़ें- शहीदी दिवस पर घोषित अवकाश 24 नवंबर के बजाय अब चार दिसंबर

    पढ़ें- एबीवीपी रैलीः शिक्षा को चुनावी एजेंडे का हिस्सा बनाओ और बाज़ारीकरण रोको